फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Passengers in trains going to Jammu have decreased

Mathura News: जम्मू जाने वाली ट्रेनों में घटे यात्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Passengers in trains going to Jammu have decreased
मथुरा। स्टेशन पर ट्रेन आने का इंतजार करते यात्री। संवाद - फोटो : mathura
मथुरा। पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद हालात बदल गए हैं। मथुरा समेत अन्य स्थानों से कश्मीर जाने वाले यात्रियों की संख्या में कमी आई है। जम्मू कश्मीर की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु अब प्लान निरस्त कर अपना टिकट निरस्त करा रहे हैं।
विज्ञापन

पहलगाम आतंकी हमले के बाद मथुरा से ही 150 से अधिक यात्री टिकट निरस्त करा चुके हैं। दूसरी ओर वहां से आने वाली ट्रेनों में टिकट के लिए मारामारी की स्थिति बनी है।
विज्ञापन

गर्मियों का सीजन शुरू होने के साथ ही जंक्शन से जम्मू कटरा जाने वाली ट्रेनों में यात्री रिजर्वेशन की बुकिंग लगातार करा रहे थे। ऐसे में ट्रेनों में नो रूम की स्थिति हो गई थी, लेकिन अब मथुरा से जम्मू घूमने जाने वाले यात्रियों ने रिजर्वेशन कैंसल कराना शुरू कर दिया है। जंक्शन से जम्मू जाने वाली ट्रेन मालवा एक्सप्रेस (12919) के स्लीपर में 8 और एसी में 7 की वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदौर जम्मू तवी सुपरफास्ट (22941) स्लीपर में 17 और एसी में 1 की वेटिंग बनी हुई है। जबलपुर-कटरा एक्सप्रेस (11449) में स्लीपर में 30 और एसी 12 की वेटिंग आदि ट्रेनों में यह स्थिति बनी हुई है।


जम्मू से वापस आने वाली ट्रेनों का हाल
जम्मू से मथुरा आने वाली मालवा एक्सप्रेस (12920) में स्लीपर में 76 वेटिंग एसी में 45 वेटिंग बनी है। झेलम एक्सप्रेस (11078) के स्लीपर में 116 वेटिंग एसी में 53 वेटिंग, कोटा एक्सप्रेस (19804) में स्लीपर में 70 वेटिंग, एसी में 22 की वेटिंग, स्वराज एक्सप्रेस (12472) स्लीपर में 51 और एसी में 25 वेटिंग, अंडमान एक्सप्रेस (16032) में स्लीपर में 74 और एसी में 30 की वेटिंग चल रही है। ऐसे में जम्मू से आने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उधर, स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि पहलगाम में आतंकी हमले के बाद मथुरा से जाने वाले यात्रियों की संख्या में 25 से 30 फीसदी टिकटों की बुकिंग में गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed