{"_id":"6612fe2fb573682f0300829c","slug":"passengers-faced-problems-due-to-closure-of-automatic-stairs-mathura-news-c-369-1-mt11006-111620-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: स्वचालित सीढ़ी बंद होने से यात्रियों को हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: स्वचालित सीढ़ी बंद होने से यात्रियों को हुई परेशानी
विज्ञापन
मथुरा। जंक्शन के धौली प्याऊ गेट पर लगी स्वचालित सीढ़ी रविवार सुबह 10 बजे बंद हो गई। इसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
रविवार सुबह 10 बजे धौली प्याऊ गेट से बाहर निकलने वाले यात्रियों को स्वचालित सीढ़ियां बंद होने की वजह से परेशानी उठानी पड़ी। दोनों तरफ की सीढ़ियां बंद होने की वजह से यात्रियों को सामान लेकर पैदल ही नीचे उतरना पड़ा। जिन यात्रियों के पास कम सामान था वे तो आसानी से बंद पड़ी सीढ़ियों से नीचे उतर गए, लेकिन उन यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी जिनके पास ज्यादा सामान था।
बंद पड़ी स्वचालित सीढ़ी से नीचे उतरने में बच्चों और बुजुर्गों को भी दिक्कत हुई। स्टेशन निदेशक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि रेलयात्री अंजाने में स्वचालित सीढ़ी पर लगे इमरजेंसी बटन को दबा देते हैं। इसलिए स्वचालित सीढ़ियां बंद हो जाती हैं। इसके बाद सीढ़ियों को दोबारा स्टार्ट करवाना पड़ता है। स्टेशन निदेशक ने रेल यात्रियों से अपील की है कि बिना वजह स्वचालित सीढ़ी का इमरजेंसी बटन न दबाएं।