फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   passengers caught and fined who travelling without ticket During magistrate checking at Mathura Junction

Mathura Junction: मजिस्ट्रेट चेकिंग से बिना टिकट यात्रियों में खलबली, टॉयलेट में छिपे... फिर भी बच न पाए

Wed, 03 Jul 2024 04:18 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 03 Jul 2024 04:18 PM IST
सार

मथुरा जंक्शन और आगरा रूट के स्टोशनों पर मजिस्ट्रेट चेकिंग की गई। इस दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों से जुर्माना वसूला गया। यात्री टॉयलेट में छिपे फिर भी बच न पाए। 

विज्ञापन
passengers caught and fined who travelling without ticket During magistrate checking at Mathura Junction
मथुरा जंक्शन पर पकड़े गए बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में अनाधिकृत और बिना टिकट यात्रा करने वालो यात्रियों के लिए बुधवार का दिन काफी महंगा साबित हुआ। आगरा से मथुरा और मथुरा से आगरा रूट पर ट्रेनों में मजिस्ट्रेट चेकिंग की गई। चेकिंग में करीब दर्जन भर यात्रियों से जुर्माना वसूला गया। चेकिंग के दौरान यात्रियों में खलबली मची रही।

विज्ञापन


मजिस्ट्रेट ट्रैकिंग सुबह करीब 10:00 बजे शुरू हुई। रेलवे न्यायिक मजिस्ट्रेट आरपीएफ जीआरपी और टीटीई टीम के साथ मथुरा जंक्शन से होशियार पुर आगरा कैंट एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुए। ट्रेन में चेकिंग के दौरान करीब 9 यात्री अनाधिकृत रूप से जरनल की टिकट लेकर स्लीपर कोच में यात्रा करते मिले। सभी से मौके पर जुर्माना वसूला गया। 
विज्ञापन


आगरा कैंट स्टेशन पर उतरने के बाद पूरी टीम ट्रैन संख्या 20807 हीराकुंड एक्सप्रेस में सवार हुई। ट्रेन के स्लीपर कोच में चेकिंग की गई। करीब आधा दर्जन यात्री अनधिकृत तरीके से यात्रा करते पकड़े गए। सभी से निर्धारित जुर्माना वसूला गया। मजिस्ट्रेट चेकिंग से बचने के लिए कुछ यात्री ट्रेन के शौचालय में छिप गए। उन्हें सुरक्षा टीम ने बाहर निकाला। टिकेट चेक करने के बाद जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed