फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   parikrama in goverdhan

बारिश पर भारी पड़ी आस्था

Mon, 18 Jul 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 18 Jul 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
parikrama in goverdhan
गोवर्धन
बरसात में तरबतर हो गए और सप्तकोसीय परिक्रमा मार्ग में जलभराव भी दिखा, लेकिन भक्तों के कदम डिगे नहीं। गिरिराज धरण, हम तेरी शरण, रख लाज हमारी गोवर्धन और राधे-राधे के जयकारों की गूंज के मध्य परिक्रमार्थियों को सैलाब आगे बढ़ता दिख रहा था। गिरिराजजी की अटूट आस्था का आलम ऐसा कि तीन दिन से हो बारिश भी भक्तों को डिगा नहीं सकी।
विज्ञापन


रोडवेज की बसों में सवार होकर गोवर्धन पहुंच रहे श्रद्धालु दानघाटी मंदिर के सामने दंडवती कर परिक्रमा शुरू कर रहे हैं। बारिश के बावजूद शनिवार देर रात परिक्रमार्थियों की भीड़ में काफी इजाफा हो गया। पूरे परिक्रमा मार्ग में मानव झुंड ही नजर आए। मानसी गंगा में फव्वारों पर स्नान कर श्रद्धालु मंदिरों में पूजा कर रहे हैं। सुरक्षा को तैनात किए गए सुरक्षाकर्मी बारिश से बचने के लिए इधर-उधर बैठे दिखे, तो कुछ रेनकोट पहने व्यवस्थाएं संभाल रहे थे।
विज्ञापन


दंडवती परिक्रमा पर लगाई रोक
शनिवार देर रात बारिश में परिक्रमार्थियों की संख्या में इजाफा होता दिखा। एसडीएम गोवर्धन डा. वैभव कृष्ण शर्मा और सीओ अजय कुमार ने दानघाटी मंदिर के सामने खुद खडे़ होकर व्यवस्थाएं संभाली। अधिकारियों ने परिक्रमा शुभारंभ स्थल पर दंडवती लगाने पर रोक लगाते हुए परिेक्रमार्थियों को आगे बढ़वाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं चल सकीं मेला स्पेशल ट्रेनें
बारिश से मेला व्यवस्थाएं बिगड़ती देख जिलाधिकारी निखिल चंद्र शुक्ला ने रेलवे अधिकारियों से वार्ता कर मथुरा से डीग के लिए हर घंटे में ट्रेन की व्यवस्था शुरू कराने को कहा। इस विशेष ट्रेन सुविधा का प्रचार परिक्रमा मार्ग में लगे साउंड से भी बार-बार कर परिक्रमार्थियों को बताया जा रहा है। गोवर्धन स्टेशन पर तैनात सहायक स्टेशन मास्टर एलएस मीणा ने बताया कि अभी केवल एक ही मेला स्पेशल ट्रेन गई है। सूत्रों के अनुसार रविवार सुबह तो नियमित चलने वाली ट्रेनें भी नहीं पहुंचने से भारी भीड़ स्टेशन पर एकत्रित हो गई। सुबह दस बजे एक ट्रेन के आने पर ही परिक्रमार्थियों की भीड़ कम हो सकी।

वाहन पार्किंग में भरा पानी
पांच दिवसीय मुड़िया पूर्णिमा मेला में तीन दिन से हो रही बारिश से पार्किंग व्यवस्था चौपट हो गई वहीं मेला क्षेत्र का हाल भी बदतर हो गया है। इतनी बारिश में भी श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती देख प्रशासन के माथे पर चिंता की लकीरें उभरने लगती हैं। भीड़ बढ़ने पर शनिवार देर रात से मथुरा रोड पर प्राइवेट वाहनों को अड़ींग के निकट सड़क किनारे ही पार्क कराया गया। एसपी यातायात आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि पहले वाहनों को मथुरा में मंडी के निकट ले जाकर पार्क करा रहे थे, इससे हाईवे पर जाम के हालात बन गए। इसलिए अब वाहन यहीं पार्क करा रहे हैं।


जन्मस्थान सेवा संस्थान ने कराई सफाई
मानसी गंगा के घाटों पर दसबिसा क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान की ओर से सफाई की जा रही है। पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन रामभरोसी पाठक ने बताया कि जन्मस्थान की तरफ  से कर्मचारी उन्हीं की देखरेख में घाटों की सफाई में जुटे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed