फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   pareekshakon kee manamaanee jaaree, lagaataar ho rahe anupasthit

Mathura News: परीक्षकों की मनमानी जारी, लगातार हो रहे अनुपस्थित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
pareekshakon kee manamaanee jaaree, lagaataar ho rahe anupasthit
मथुरा। यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन जिले में तीन केंद्रों पर चल रहा है। 19 मार्च से चल रहे मूल्यांकन कार्य में परीक्षक पहले दिन से ही लापरवाही कर रहे हैं। उनकी मनमानी जारी है। लगातार मूल्यांकन कार्य में बड़ी संख्या में परीक्षा व उप प्रधान परीक्षक अनुपस्थित हो रहे हैं, ऐसे में दो अप्रैल तक मूल्यांकन कराना विभाग के सामने चुनौती है। डीआईओएस रविंद्र सिंह का कहना है कि शिथिलता बरतने वाले परीक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वीडीपी राजकीय इंटर कॉलेज में 2,29,784 कॉपियों के सापेक्ष 162340 उत्तरपुस्तिकाएं जांची जा चुकी हैं। जवाहर इंटर कॉलेज में 1,05,886 के सापेक्ष करीब पांच हजार कॉपियां ही मूल्यांकित होने से शेष हैं। किशोरी रमण इंटर कॉलेज में 1,02,213 में से 93.67 फीसदी कॉपियां जांची जा चुकी हैं। वहीं, जीआईसी में नियुक्त 849 परीक्षकों में 260 व 88 उप प्रधान परीक्षकों में 56 ही उपस्थित रहे। जवाहर इंटर कॉलेज में 599 परीक्षकों में 384 और 61 उप प्रधान परीक्षकों में से 51 हाजिर रहे। किशोरी रमण इंटर कॉलेज में 569 परीक्षकों में से 102 और 57 उप प्रधान परीक्षकों में 18 ही उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed