फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   parade held police lines today DM hoist flag

Mathura News: पुलिस लाइन में आज होगी परेड, डीएम फहराएंगे ध्वज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
parade held police lines today DM hoist flag
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रंग बिरंगी लाइटिंग से सजाया गया डीग गेट चौराहा। संवाद
मथुरा। गणतंत्र दिवस पर सोमवार को सरकारी भवनों, शिक्षण संस्थाओं, महापुरुषों की प्रतिमाओं सहित अन्य स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। वहीं, पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर भव्य परेड आयोजित की जाएगी। इसके लिए परेड ग्राउंड को शानदार ढंग से सजाया गया है। पर्व की पूर्व संध्या पर रविवार को सभी सरकारी भवन और महापुरुषों की प्रतिमाएं सतरंगी रोशनी से जगमगा उठीं।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट पर जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह सुबह झंडा फहराएंगे। यहां बनाई गई आकर्षक रंगोली अलग ही छटा बिखेर रही है। कलेक्ट्रेट भवन रंग-बिरंगी विद्युत झालरों से जगमगा उठा। विकास भवन, पुलिस कार्यालय, सीएमओ कार्यालय, बीएसए कार्यालय सहित अन्य स्थानों पर भी भव्य तैयारियां की गई हैं। राष्ट्र नायकों की प्रतिमाओं पर सतरंगी रोशनी की गई है। इनके अलावा स्कूल-कॉलेजों में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम होंगे। आयोजकों ने पूर्व में ही इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed