{"_id":"674cb7b35dbf9a345e0e12b4","slug":"paperless-work-started-in-three-government-departments-mathura-news-c-369-1-mt11009-121477-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: तीन सरकारी विभागों में शुरू हुआ पेपरलेस कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: तीन सरकारी विभागों में शुरू हुआ पेपरलेस कार्य
विज्ञापन
मथुरा। सरकारी कार्यालयों को पेपरलेस करने के लिए ई-आफिस कार्य प्रणाली शुरू हो गई है। अभी तीन कार्यालयों के कर्मचारियों की लॉगिन आईडी और फाइलों का निस्तारण ऑनलाइन हो गया है। इसके बाद राजीव भवन के बचे कार्यालयों में भी लागू किया जाएगा।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार, ई-आफिस कार्य अति महत्वपूर्ण कार्य है, इससे कार्यालय के सभी कार्य पेपरलेस व समय सीमा में होंगे तथा ई-आफिस प्रणाली लागू होने से कर्मचारी की जिम्मेदारी भी फिक्स हो गई है। ऐसे में सरकारी कार्यालयों में पेपरलेस कार्य कराए जाने के लिए ई-ऑफिस प्रणाली लागू करने का प्रयास किया जा रहा है। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने जिला मुख्यालय के कार्यालयों और खासकर कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालयों में ई-ऑफिस प्रणाली लागू करने पर जोर दिया था। इसके लिए कर्मचारियों का प्रशिक्षण भी कराया जा चुका है।
सफलता मिलने के बाद कलेक्ट्रेट के सभी पटलों को ई-ऑफिस प्रणाली से जोड़ दिया गया। इसके बाद सीडीओ और डीडीओ कार्यालय में ई-ऑफिस प्रणाली लागू हुई है। इन तीनों कार्यालयों में फाइलें ऑनलाइन चलाई जा रही हैं। जिस पटल सहायक का एकाउंट होगा, उसकी यूजर आइडी पासवर्ड से पोर्टल खोला जाएगा और अपलोडिंग के प्रक्रिया होगी। तीनों कार्यालयों में अब तक करीब सैकड़ों फाइलें ई-ऑफिस के तहत प्रक्रिया में हैं।