फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Papa annoyed on 'Keshav'

‘केशव’ पर नाराज हुए बाबूजी

Thu, 10 Nov 2016 11:58 PM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Thu, 10 Nov 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Papa annoyed on 'Keshav'
Akshay Kumar - फोटो : Social Media
- नंदगांव में फिल्म टायलेट एक प्रेम कथा की शूटिंग
विज्ञापन

- चक्की वाली धर्मशाला के टी प्वाइंट पर सीन किया गया शूट

केशव को बाइक पर इधर-उधर घूमना भारी पड़ गया। बाइक से उतरते ही बाबूजी नाराज हो गए और केशव पर बरस पड़े कि सारा दिन बाइक पर ही घूमता है, कुछ काम-धाम नहीं करता। ये डायलॉग उस सीन के हैं जो डायरेक्टर नीरज पांडेय की फिल्म ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ में गुरुवार को फिल्माया गया। फिल्म में केशव का किरदार बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार निभा रहे हैं।
 गुरुवार को शाम तीन बजे ज्ञान मोहल्ला स्थित चक्की वाली धर्मशाला के टी प्वाइंट पर फिल्म के सीन का शूट किया गया। इस दौरान दर्शक  करीब 300 फीट दूर रहे। प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छता अभियान से प्रेरित इस फिल्म में अभिनेत्री भूमि पेडेनकर हैं। शूटिंग नंदगांव में एक पखवाडे़ से भी अधिक चलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों में चर्चा है कि पिछले सीन की शूटिंग में हीरो-हीरोइन का विवाह हो चुका है और एक तांत्रिक के कहने पर तलाक भी हो गया है। अब फिल्म में केशव का किरदार निभा रहे अक्षय का दिल मुंबई की एक लड़की पर आ गया है। अक्षय मुंबई की लड़की से शादी करने का प्रस्ताव बाबू जी के सामने रख चुके हैं।
विज्ञापन


सुधीर पंाडे निभा रहे हैं अक्षय के बाबूजी का किरदार
फिल्म ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ में अक्षय कुमार के बाबूजी की भूमिका सुधीर पांडे निभा रहे हैं। इससे पहले सुधीर पांडे मुंबई टू गोवा और अन्य हिट फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। फिल्म में सुधीर को लंबी चोटी और कुर्ता धोती पहने पूजा पाठ करने वाला गांव का सम्मानित व्यक्ति  दर्शाया गया है। शूटिंग के पांचवें दिन अक्षय ने एक बार फिर भैंसों को नहलाया। मोहनश्याम नामक स्थानीय युवक की भैंसों को अक्षय ने साबुन और सर्फ  से अच्छी तरह नहला कर चमका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों को हो रही है परेशानी
नंदगांव में बॉलीवुड सुपर स्टार अक्षय कुमार की शूटिंग होना गौरव की बात है लेकिन फिल्म सिटी के आसपास लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनकी दिनचर्या में परिवर्तन आ गया है। खेती प्रधान गांव में किसानों को खेती से जुडे़ वाहनों के आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिन लोगों के नौहरे, घर आदि हैं उनको भी आवागमन में दिक्कत उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed