फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Pannalal Gautam and his wife Satyavati expelled from BJP

पन्नालाल गौतम और उनकी पत्नी सत्यवती भाजपा से निष्कासित

Fri, 09 Jul 2021 07:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
Pannalal Gautam and his wife Satyavati expelled from BJP
मथुरा। ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा के खिलाफ गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने वालों पर गाज गिरनी शुरू हो गई। भाजपा नेता पन्नालाल गौतम और उनकी पत्नी सत्यवती गौतम को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। इसके अलावा जनपद के तीन ब्लॉकों में पार्टी विरोधी गतिविधियों में जुटे भाजपाइयों के खिलाफ जिलाध्यक्ष ने प्रदेश नेतृत्व को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

मथुरा ब्लॉक से भाजपा उम्मीदवार मुन्नी देवी दिवाकर के खिलाफ मैदान में निर्दलीय उम्मीदवार प्रेमवती के नामांकन में भाजपा नेता पन्नालाल गौतम शामिल हुए। यह महानगर भाजपा अध्यक्ष विनोद अग्रवाल को नागवार गुजरा। पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर महानगर अध्यक्ष ने पूरे मामले से प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराया। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर महानगर अध्यक्ष ने दंपती को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष ने बताया कि हर हाल में ब्लॉक प्रमुख भाजपा के जीतेंगे। विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर निष्कासन की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सभी भाजपा उम्मीदवारों को जिताने में जुटे। नौहझील ब्लॉक समेत तीन ब्लॉकों में भी भाजपा नेता विरोधियों को जिताने में जुटे हैं। जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने प्रदेश नेतृत्व को अपनी रिपोर्ट भेज दी है। इन नेताओं के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed