Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Paneer and milk samples collected from two dairies

Mathura News: दो डेयरियों से पनीर और दूध के नमूने भरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Paneer and milk samples collected from two dairies
नौहझील। मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान जारी है। सोमवार को नौहझील क्षेत्र के कस्बा बाजना में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने ताबड़तोड़ छापामारी की। कार्रवाई से इलाके के डेयरी संचालकों में हड़कंप मच गया। कई डेयरी संचालक अपनी-अपनी दुकानें व डेयरियां बंद कर भाग गए। इस दौरान टीम ने दो डेयरियों से पनीर और दूध के नमूने भरे। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य (द्वितीय) जतिन कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम बाजना पहुंची। टीम ने सबसे पहले तन्वी डेयरी पर धावा बोला। निरीक्षण के दौरान डेयरी परिसर में पनीर का निर्माण होता पाया गया, जहां साफ-सफाई की स्थिति तो संतोषजनक थी, लेकिन गुणवत्ता को परखने के लिए अधिकारियों ने संदेह के आधार पर पनीर का एक नमूना और मिश्रित दूध का एक नमूना अपने कब्जे में ले लिया। इसके तुरंत बाद टीम ने अपनी कार्रवाई का रुख बजरंग डेयरी की तरफ किया।
विज्ञापन

यहां भी सघन जांच करते हुए टीम ने पनीर का एक नमूना संग्रहीत किया। विभाग द्वारा जब्त किए गए इन सभी संदिग्ध नमूनों को सील कर विस्तृत जांच के लिए तत्काल प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। सहायक आयुक्त जतिन कुमार सिंह ने चेतावनी दी कि आम जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। टीम में मुख्य रूप से खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम नरेश सिंह, अरुण राणा और धर्मेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed