फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   panchaayat sachiv se jaati poochhakar kee maarapeet, mukadama darj

UP: अपनी जाति तो बताओ...पंचायत सचिव ये सुनते ही रह गए हैरान, फिर जो हुआ, मच गई भगदड़

Thu, 30 Jan 2025 12:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 30 Jan 2025 12:26 PM IST
सार

सामूहिक विवाह के फार्मों का सत्यापन कर रहे सचिव से एक युवक ने उनकी जाति पूछी। इसके बाद अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट कर दी। घटना के बाद  पंचायत घर में भगदड़ मच गई। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। 
 

विज्ञापन
panchaayat sachiv se jaati poochhakar kee maarapeet, mukadama darj
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मथुरा के थाना मगोर्रा के गांव पुरा के पंचायत घर में सामूहिक विवाह के फार्मों का सत्यापन कर रहे सचिव की जाति पूछकर मारपीट की गई। अपशब्दों का प्रयोग किया गया। विवाह के फार्म फाड़ दिए गए। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना सोमवार की बताई जा रही है।
विज्ञापन


पंचायत सेक्रेटरी मनीष भंडारी ने बताया कि गांव पुरा के पंचायत घर में सोमवार सुबह 11:25 बजे वह सामूहिक विवाह योजना के फार्मों का सत्यापन कर रहे थे। तभी खड़ग सिंह वहां पहुंचा और सेक्रेटरी के सामने कुर्सी रख कर बैठ गया। उसने पहले जाति पूछी और फिर गाली गलौज करते हुए उनसे कुर्सी पर बैठने का कारण पूछा। इसके बाद शर्ट की कॉलर पकड़कर मारपीट की गई और फार्मों को फाड़ दिया गया। 
विज्ञापन


इतना ही नहीं आरोपी ने पंचायत घर में घुसने पर जान से मारने की धमकी दी। इस पर वह जान बचाकर भाग गए। थाना प्रभारी मोहित तोमर ने बताया कि पंचायत सेक्रेटरी की तहरीर पर खड़ग सिंह के खिलाफ मारपीट, एससी-एसटी, जानलेवा हमला आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed