फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Paddy not sold in the market, farmers blocked the highway

Mathura News: मंडी में नहीं बिका धान, किसानों ने हाईवे किए जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Paddy not sold in the market, farmers blocked the highway
मथुरा/राया। चावल निर्यातक और ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल के कारण सोमवार को जनपद की मंडियों में आढ़तियों ने धान खरीदने से मना कर दिया। इस पर आक्रोशित किसानों ने हाईवे जाम कर दिए। आगरा-दिल्ली और मथुरा-बरेली हाईवे पर वाहनों की लंबी कतानें लग गईं। किसान प्रदर्शन करते हुए मथुरा और राया मंडी के सामने हाईवे पर ही धरना देकर बैठ गए। इससे प्रशासनिक अफसरों में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन आढ़तियों से मंडियों में धान की खरीद चालू कराई, तब जाकर किसान हाईवे से हटने को तैयार हुए।
विज्ञापन


मंडियों में इन दिनों धान की बड़ी मात्रा में खरीद हो रही है। किसान रात में ही ट्रैक्टर-ट्राॅलियों में धान भरकर मंडी पहुंच रहे हैं। सोमवार सुबह आठ बजे के बाद आढ़त तो खुली, लेकिन आढ़तियों ने बासमती धान की खरीद करने से मना कर दिया। बताया कि बासमती चावल के न्यूनतम निर्यात मूल्य को लेकर चावल निर्यातक और ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल चल रही है। ऐसे में आढ़तिया किसके लिए धान की खरीद करें। धान को मंडी में डाल चुके किसान इससे परेशान हो गए। उन्होंने पहले मंडी सचिव कार्यालय में अपनी समस्या को रखा, यहां कोई समाधान न होते देख नारेबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते बड़ी संख्या में किसान मथुरा मंडी स्थित आगरा-दिल्ली हाईवे और राया मंडी से मथुरा-बरेली हाईवे पर पहुंच गए। किसानों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। इससे दोनों ही मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन


राया में किसानों ने चार दिन से कम रेट पर धान खरीदने का आरोप लगाया। हाईवे जाम की सूचना मिलते ही दोनों ही स्थानों पर पुलिस सक्रिय हो गई। मथुरा में सिटी मजिस्ट्रेट उमेशचंद ने किसानों को समझाते हुए जाम खुलवाया। राया में मंडी सचिव राजेंद्र सिंह, व्यापार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष दलवीर सिंह ने किसानों से बातचीत कर मामले का समाधान किया। इसके बाद मंडी में धान की खरीद शुरू हुई। हालांकि इसके बाद भी किसानों से 150 रुपये कम भाव पर धान की खरीद की गई। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि दो घंटे धान की खरीद प्रभावित हुई है। बाद में सामान्य स्थिति में धान की खरीद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बरेली हाईवे करीब एक घंटे रहा जाम
किसानों के विरोध प्रदर्शन के कारण मथुरा-बरेली मार्ग करीब एक घंटे तक जाम रहा। इससे राया मंडी से लेकर गौसना टीला और राया तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। वाहनों में फंसे लोग परेशान नजर आए। जाम को खुलने के बाद भी यातायात सुचारू करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि मथुरा में जाम का असर कुछ समय के बाद ही सामान्य हो गया। करीब आधा घंटा यहां यातायात प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed