फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   overhead bijli lines will be shift

स्कूल और अस्पतालों के ऊपर से गुजर रहीं बिजली की लाइनें होंगी शिफ्ट

Sat, 24 Aug 2019 12:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
overhead bijli lines will be shift
मथुरा। सरकारी स्कूल, सरकारी अस्पताल परिसर व उनके पार्किंग स्थल से गुजर रही बिजली की ओवरहेड लाइनों को हटाया जाएगा। गांवों से लेकर शहर व कस्बों में बिजली इंजीनियरों, बीडीओ व ग्राम पंचायतों से सर्वे रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन

जनपद के सैकड़ों प्राइमरी, जूनियर हाईस्कूल, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, डिग्री कॉलेज परिसर व गांव, कस्बों मेें खुले सरकारी अस्पतालों की इमारतों, पार्किंग स्थलों से बिजली के खुले तारों की ओवरहेड लाइन गुजर रही हैं। इन लाइनों के नीचे गार्डिंग तक नहीं है। आए दिन तार टूट जाने, बरसात के दिनों में खंभों, दीवारों में करंट आने से हादसे होते रहते हैं।
विज्ञापन

इसमें बिजली विभाग को हर साल करोड़ों का मुआवजा देना पड़ता है। इसे लेकर अब बिजली विभाग सरकारी स्कूल व सरकारी अस्पताल परिसरों के ऊपर से गुजर रही लाइनों को हटवाएगा। मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय व प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने बिजली अफसरों से सरकारी स्कूल व सरकारी अस्पतालों से लाइन हटवाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइन हटवाने को 15 प्रतिशत खर्च बिजली विभाग तथा बाकी का ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायतों की निधि से होगा। एसई देहात विनोद कुमार गंगवार ने बताया कि सभी जेई, बीडीओ व ग्राम पंचायतों से स्कूल व सरकारी अस्पतालों के ऊपर से गुजर रही लाइनों की सर्वे रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed