{"_id":"6a95d3c72ff6b3e10e02af3d","slug":"over-suspicion-of-putting-a-protester-into-the-vehicle-mathura-news-c-415-1-mnp1012-1121-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: ग्रामीणों की पुलिस से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: ग्रामीणों की पुलिस से नोकझोंक
विज्ञापन
देर रात छाता शुगर मिल स्थित धरना स्थल पर बैठे किसान। संवाद
छाता। छाता शुगर मिल को चालू कराने के लिए चल रहे आंदोलन में सोमवार देररात स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब ग्रामीणों को शक हुआ कि पुलिस ने अपनी गाड़ी में एक आंदोलनकारी को बैठा लिया है। ग्रामीण ने पुलिस की गाड़ी को रोक लिया। गाड़ी रोके जाने से ग्रामीणों और पुलिस में तीखी नोकझोंक हुई। हालांकि पुलिस ने बताया कि वह युवक प्रदर्शन में शामिल नहीं था।
देररात उपजिलाधिकारी अखिलेश कुमार पुलिस प्रशासन के साथ आंदोलनकारी भूतपूर्व सैनिकों से वार्ता करने पहुंचे। इसकी भनक लगते ही धरना स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। ग्रामीणों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए एसडीएम और पुलिस निरीक्षक विजेंद्र राणा वहां से लौटने लगे। नोकझोंक के दौरान निरीक्षक ने बताया कि युवक को वह किसी अन्य आरोप में कहीं और से पकड़कर लाए हैं। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए।
इधर घटना की जानकारी जैसे-जैसे आसपास के गांवों में फैली प्रदर्शनकारियों के समर्थन में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से सैकड़ों की संख्या में लोग लाठी-डंडों के साथ शुगर मिल पर पहुंचने लगे हैं। इसमें महिला भी शामिल हैं। मौके पर भीड़ जुटने से तनाव का माहौल है। पुलिस-प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।