फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Outrage: Trader beaten up at Mandi intersection, market closed

आक्रोश : मंडी चौराहे पर व्यापारी की पिटाई, बाजार बंद

Sun, 02 Jul 2023 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Sun, 02 Jul 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Outrage: Trader beaten up at Mandi intersection, market closed
मथुरा। मंडी चौराहा के दुकानदार योगेश अग्रवाल की शुक्रवार रात घर लौटते समय 6 लोगों ने पिटाई कर लूट की थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आक्रोशित व्यापारियों ने शनिवार को मंडी चौराहा का बाजार बंद रहा और धरना-प्रदर्शन किया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। थाना हाईवे प्रभारी के आश्वासन के बाद व्यापारियों ने धरना खत्म किया और दुकानें खोलीं।
विज्ञापन

योगेश अग्रवाल की मंडी चौराहा बाजार में क्रॉकरी की दुकान है। शुक्रवार को ग्राहक बनकर आए युवकों ने दुकान पर मौजूद योगेश और उनके पिता ब्रजलाल अग्रवाल के साथ विवाद किया। तू-तू, मैं-मैं से शुरू हुआ विवाद पिटाई में बदल गया। आसपास के लोगों के हस्तक्षेप के बाद दोपहर के वक्त दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया। देर रात करीब नौ बजे योगेश दुकान बढ़ाकर घर जा रहे थे, चौराहा के निकट ही उन्हें रोकते हुए पिटाई की। इससे वह घायल हो गए और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। स्थिति चिंताजनक होने पर उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया। जानकारी मिलने पर व्यापारिक संगठनों के नेता एकत्रित हो गए। घटना की सूचना पुलिस के अधिकारियों को दी गई।
विज्ञापन

शनिवार को इसके विरोध स्वरूप व्यापारियों ने मंडी चौराहा का बाजार बंद कर दिया। आए दिन हो रही इस प्रकार की घटनाओं को लेकर धरने पर बैठ गए। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महानगर अध्यक्ष अजय चतुर्वेदी ने धरनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी एसएसपी को दी। मंडी चौकी इंचार्ज, हाईवे थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए। भरोसा दिया कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में राहुल निवासी उस्फार सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मंगलवार तक अपराधी पकड़ने का भी भरोसा दिया। इस मौके पर अजय चतुर्वेदी ने बताया कि यहां आए दिन रंगदारी को लेकर इस तरह व्यापारियों के साथ मारपीट हो रही है। इस मामले को पुलिस को गंभीरता से लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर महानगर महामंत्री तारा चंद्र अग्रवाल, देवेंद्र मित्तल, नरेश शर्मा, बब्बू पंडित, प्रवक्ता अखिलेश मिश्रा पिंटू, सौंख रोड व्यवसाय समिति के अध्यक्ष संतोष चौधरी, अनिल बैठेनिया, सुशील कुमार, रोहतास आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed