फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Outrage in 20 villages over the condition of the road

सड़क की बदहाली को लेकर 20 गांवों में आक्रोश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 08:15 PM IST
विज्ञापन
Outrage in 20 villages over the condition of the road
नौहझील। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने भले ही प्रदेश की सड़कों को आगामी 15 नवंबर तक गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए हैं लेकिन यहां सड़क की बदहाली को लेकर क्षेत्र के 20 से ज्यादा गांवों में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बता दें कि कस्बा नौहझील से रायपुर जाने वाली 12 किमी लंबी सड़क बीते दो सालों से बदहाल स्थिति में है। सड़क में 1200 से भी ज्यादा गड्ढे हैं। जिला पंचायत सदस्य चौधरी देवराज सिंह व सपा नेता ओमवीर नौहवार ने बताया कि क्षेत्र में सड़कों की स्थिति बेहद खराब है। सरकार के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। जल्दी ही बड़ा आंदोलन करेंगे। पूर्व प्रमुख रामवीर सिंह कहते हैं कि सड़क की बदहाली के चलते मरीज अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ रहे हैं।
विज्ञापन

गांव भैरई निवासी पिंटू पालीवाल कहते हैं कि सड़क की बदहाली को लेकर कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। नौहझील से रायपुर जाने वाली सड़क के अलावा मानागढ़ी मोड़ से मानागढ़ी जाने वाली 7 किमी सड़क, मानागढ़ी से नानकपुर जाने वाली 8 किमी लंबी सड़क, बाजना से पारसौली जाने वाली 3 किमी लंबी सड़क व मुख्य रूप से छाता से नौहझील-बाजना होते हुए गौमत तक जाने वाली 44 किमी लंबी सड़क बेहद जर्जर हालत में हैं। सड़कों की बदहाली को लेकर शासन-प्रशासन से लेकर जनप्रतिनधियों तक सभी मौन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
इन गांवों के लोग हैं आक्रोशित- भैरई, मुसमुना, नानकपुर, तिलकागढ़ी, रायपुर, मनीगढ़ी, फरीदमपुर, खुशलागढ़ी, अनरदागढ़ी, खाजपुर, मानागढ़ी, जाफरपुर सहित 20 से ज्यादा गांवों के लोग आक्रोशित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed