{"_id":"69d02394beb18f94b2048e64","slug":"outrage-expressed-over-portrayal-of-premanand-in-a-divine-form-mathura-news-c-161-1-vrn1004-102214-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: देव स्वरूप में प्रेमानंद की छवि प्रस्तुत करने पर आक्रोश जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: देव स्वरूप में प्रेमानंद की छवि प्रस्तुत करने पर आक्रोश जताया
विज्ञापन
वृंदावन। ठाकुरजी के स्वरूप में संत प्रेमानंद की छवि प्रस्तुत किए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। शुक्रवार को ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में आयोजित संगोष्ठी में ब्राह्मणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए इसे आस्था के साथ खिलवाड़ बताया। उन्होंने कहा कि ठाकुरजी ब्रजवासियों की श्रद्धा और आस्था के केंद्र हैं, जिनके स्वरूप के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ अस्वीकार्य है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।
ब्राह्मण महासभा के संस्थापक सुरेश चंद्र शर्मा ने कहा कि स्वामी प्रेमानंद के अनुयायियों द्वारा इस प्रकार की प्रस्तुति धार्मिक मर्यादाओं के विपरीत है। और इससे करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई है। सत्यभान शर्मा ने कहा कि सनातन परंपरा में आराध्य देवों के स्वरूप का विशेष महत्व होता है, जिसे किसी भी व्यक्ति विशेष से जोड़ना या उसके स्थान पर प्रस्तुत करना अनुचित है। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि इस प्रकार की घटनाओं पर रोक नहीं लगाई गई तो आंदोलन किया जाएगा। प्रस्ताव पारित कर प्रशासन को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर गोपाल शरण शर्मा, धर्मेंद्र गौतम, कृष्ण मुरारी शर्मा, रविकांत गौतम, बृजेश शर्मा, राजेंद्र कुमार शर्मा, अमित गौतम, आशु शर्मा, श्यामसुंदर गौतम, विवेक गौतम आदि मौजूद रहे।