{"_id":"6a948a91728b84fb1a0b75cb","slug":"outfits-for-kanha-being-ordered-online-from-across-the-country-mathura-news-c-369-1-mt11018-151841-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: देशभर से ऑनलाइन मंगाई जा रहीं कान्हा की पोशाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: देशभर से ऑनलाइन मंगाई जा रहीं कान्हा की पोशाक
विज्ञापन
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी नजदीक आते ही कान्हा के शृंगार के लिए पोशाक, मुकुट, बांसुरी और अन्य सामान की मांग बढ़ने लगी है। देश के अलग-अलग शहरों से भी श्रद्धालु ऑनलाइन लड्डू गोपाल की पोशाक और शृंगार सामग्री मंगा रहे हैं।
जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल के शृंगार के लिए महिलाएं विभिन्न रंगों और डिजाइन की पोशाक पसंद कर रही हैं। बाजार में छोटे से लेकर बड़े आकार के लड्डू गोपाल के लिए पोशाकों की लंबी रेंज उपलब्ध है। इनमें मोती, गोटा, जरी और कढ़ाई से सजी पोशाकें अधिक पसंद की जा रही हैं। जनपद में पोशाक और शृंगार सामग्री से जुड़ी छोटी-बड़ी करीब 20 हजार दुकानें हैं। दुकानदार अमन शर्मा ने बताया कि पोशाक के साथ मुकुट और बांसुरी की भी अच्छी मांग है। वहीं झूले, हार, मोरपंख आदि की बिक्री में भी तेजी आई है। पोशाक कारोबारी कमल बंसल का कहना है कि जन्माष्टमी से पहले मांग और बढ़ने की उम्मीद है। ऑनलाइन खरीदारी में भी लोग रुचि ले रहे हैं। संवाद
जन्माष्टमी : महिलाएं पाग-पंजीरी बनाने में जुटीं
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार नजदीक आते ही घरों में कान्हा के स्वागत की तैयारियां शुरू हो गई हैं। महिलाएं घरों में स्वादिष्ट पकवान, पाग और पंजीरी बनाने के लिए खाद्य सामिग्री की खरीदारी में जुटी हैं।
विज्ञापन
जन्माष्टमी के लिए घरों के मंदिरों की सफाई के साथ सजावट की जा रही है। टाउनशिप निवासी पूनम ने बताया कि कान्हा के जन्मोत्सव पर विशेष भोग तैयार करने की योजना बना रही हैं। वे माखन-मिश्री, पंचामृत, पंजीरी और विभिन्न प्रकार की मिठाइयों का कान्हा को भोग लगाएंगी। इसके लिए तैयारी कर रही हैं। संवाद