फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Out of control bike hits divider two friends killed

Mathura News: अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, दो दोस्तों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Out of control bike hits divider two friends killed
चौमुहां। वृंदावन परिक्रमा कर अपाचे बाइक से मथुरा की ओर लौट रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई। थाना जैंत क्षेत्र में धौरेरा के पास प्रभु मार्बल के सामने रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच तेज रफ्तार बाइक अचानक असंतुलित होकर डिवाइडर पर बने पिलर से टकरा गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की उपचार के दौरान सुबह करीब नौ बजे मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतकों की पहचान गौरव गुप्ता (30) निवासी रोशन विहार, जमुनापार और रवि गुप्ता (26) निवासी लोहवन, यमुनापार के रूप में हुई है। दोनों आपस में दोस्त थे। सोमवार देर रात दोनों वृंदावन परिक्रमा करने के बाद बाइक से मथुरा की तरफ अपने घर लौट रहे थे। धौरेरा में प्रभु मार्बल के सामने पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पर बने पिलर से जा टकराई।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक से सड़क पर जा गिरे। इसमें गौरव की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने रवि को गंभीर हालत में उपचार के लिए हाईवे स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सुबह करीब नौ बजे उसकी भी मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरव के दो छोटे बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
गौरव गुप्ता शादीशुदा था। उसके एक बेटा और एक बेटी है। हादसे में उसकी मौत से पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं रवि गुप्ता की अभी शादी नहीं हुई थी। दोनों दोस्तों की एक साथ मौत से लोहवन और रोशन विहार क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed