फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Operation of 8 brick kilns found illegal

Mathura News: 8 ईंट-भट्ठों का संचालन मिला अवैध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Operation of 8 brick kilns found illegal
मथुरा। थाना नौहझील क्षेत्र में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं तहसील प्रशासन की टीम ने अवैध रूप से संचालित ईंट-भट्ठों पर कार्रवाई की।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर क्षेत्र में 10 भट्ठों की जांच की गई। इसमें 2 मानकों पर खरे पाए गए। 8 भट्ठों का अवैध तरीके से संचालन होता मिला। इन पर पर्यावरण अनापत्ति प्रमाण-पत्र, प्रदूषण विभाग की एनओसी, मिट्टी खनन की अनुमति सहित अन्य मानक पूर्ण नहीं मिले। इसके चलते मां गोलागढ़ी ईंट उद्योग मुसमुना खादर, बालाजी ईंट उद्योग व देव ईंट उद्योग मनीगढ़ी, विजय ईंट उद्योग तिलकागढ़ी, जेआर ईंट उद्योग व एमएस ईंट उद्योग नानकपुर बांगर, दाऊजी ईंट उद्योग व टोडर ईंट उद्योग फरीदमपुर बांगर की आग को दमकल की मदद से पानी डालकर बुझा दिया गया।


वहीं दो ईंट भट्ठों राम ईंट उद्योग नानकपुर बांगर व ओम ईंट उद्योग मनीगढ़ी खादर मानकों पर खरे उतरे। नायब तहसीलदार जयंती मिश्रा ने बताया कि आठ ईंट भट्ठों को मानक पूर्ण न होने के चलते आग बुझाकर बंद करा दिया गया है। दो ईंट भट्ठे जांच में सही पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed