फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Operation Jagriti Phase 5.0 starts tomorrow; it will curb crimes against women.

Mathura News: ऑपरेशन जागृति फेज 5.0 कल से, महिला अपराधों पर लगेगी लगाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Operation Jagriti Phase 5.0 starts tomorrow; it will curb crimes against women.
सभागार में ऑपरेशन जाग्रती के तहत पुलिसकर्मीयों को जानकारी देती विशेषज्ञ पल्लवी। 
मथुरा। महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों में कमी लाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से ऑपरेशन जागृति फेज 5.0 कल रविवार से 23 दिसंबर तक चलाया जाएगा। इसके लिए शैक्षिक व सामाजिक संस्थानों तथा वार्डों में जाकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन के सभागार में यूनिसेफ की रिसोर्स पर्सन पल्लवी राय ने पुलिस अधिकारियों के साथ अभियान की रूपरेखा पर मंथन किया। शॉर्ट वीडियो फिल्म के माध्यम से जागरूकता के बिंदु बताए। फेज 5.0 में प्रेम विवाह या अपहरण जैसे मामलों को रोकने पर ज्यादा जोर दिया जाएगा। युवक एवं युवतियां एवं उनके अभिभावकों को प्रेम संबंध, उत्पीड़न के दुष्परिणामों के बारे में बताया जाएगा। इसके लिए सभी थानों में प्रतिदिन एक विद्यालय, कोचिंग सेंटर, गांव व मोहल्ले में चौपाल लगाकर महिलाओं को जागरूक किया जाएगा। इस दौरान एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत, एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed