फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   openaning of army meseum in mathura

‘दि लास्ट पोस्ट’ पर श्रद्धांजलि, ‘दि हेरिटेज’ का उद्घाटन

Wed, 19 Aug 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Wed, 19 Aug 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
openaning of army meseum in mathura
देश की आन बान और शान की खातिर प्राण न्यौछावर करने वालों को सेना सिर आंखों बिठाती है। स्ट्राइक वन कोर के स्वर्ण जयंती अवसर पर बुधवार को इस आभास सेना के अधिकारियों ने कराया। पारंपरिक बिगुल की धुन ‘दि लास्ट पोस्ट’ जब अधिकारी शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित करने बढ़े, तो माहौल शौर्यमय हो गया। इस दौरान 1965, 1971 और अन्य आपरेशन में शहीद हुए सैनिकों को भी याद किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत में स्ट्राइक वन कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल एबी शिवाने कोर के सभी अधिकारियों और सैनिकों का प्रतिनिधित्व करते हुए शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित किया। इस अवसर पर पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल और वर्तमान में अंडमान निकोबार के उपराज्यपाल एके सिंह, आर्मी कमांडर दक्षिण-पश्चिमी कमांड लेफ्टिनेंट जनरल एके साहनी, पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल जेजे सिंह, लेफ्टिनेंट जनरल केजे सिंह, आर्मी कमांडर पश्चिमी कमांड, लेफ्टिनेेंट जनरल रवि थोड़गे मास्टर जनरल आर्डिनेंस, पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल आनंद स्वरूप, पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल एसआर घोष और पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल सीएसके साबु सहित दर्जनों सेनाधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन


सभी ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किया। सेना के बिगुल की धुन पर सैनिकाें ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी। दो मिनट का मौन भी रखा गया। शहीदों को श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद 1965 और 1971 के भारत-पाक युद्ध की याद में बनाए गए संग्रहालय ‘दि हेरिटेज’ का उद्घाटन हुआ। इस संग्रहालय में स्ट्राइक वन कोर की शौर्य गाथा का विस्तृत वर्णन है। यहां कोर के तीन परमवीर चक्र, 16 महावीर चक्र और 71 वीर चक्र विजेताओं के नाम और सचित्र विवरण उपलब्ध है। इस दौरान 1965 और 1971 युद्ध की चित्र संग्रह पुस्तक का विमोचन भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को छावनी स्थित तारोपोर हाल में इस स्वर्ण जयंती कार्यक्रम के प्रथम दिवस आवरण का विमोचन लेफ्टिनेंट जनरल एके साहनी, आर्मी कमांडर दक्षिण-पश्चिमी कमांड ने किया गया। इस अवसर पर 1965 और 1971 भारत-पाक युद्ध में भाग लेने वाले सैनिकों का सम्मान भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed