फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   opareshan ke lie yuvak ne khud hee apana pet cheer daala

Mathura News: ऑपरेशन के लिए युवक ने खुद ही अपना पेट चीर डाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
opareshan ke lie yuvak ne khud hee apana pet cheer daala
मथुरा। अस्पताल में भर्ती युवक। - फोटो : mathura
वृंदावन। सुनरख गांव में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। पेट दर्द से लंबे समय से परेशान एक युवक ने खुद ही अपना ऑपरेशन करने के लिए अपना पेट चीर डाला। 
विज्ञापन

कर लिया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है, उसे बुधवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


राहुल ठाकुर ने बताया कि सुनरख निवासी उसके चाचा राजा बाबू (32) पुत्र कन्हैया ठाकुर कई दिनों से पेट दर्द से परेशान थे। वह कई बार डॉक्टरों से इलाज करा चुके थे, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। 18 साल पहले उनका अपेंडिक्स का ऑपरेशन हो चुका था जिसके बाद से उन्हें बार-बार पेट दर्द की शिकायत रहती थी। लगातार दर्द से तंग आकर उन्होंने खुद ही अपना ऑपरेशन करने की ठान ली।
विज्ञापन



राजा बाबू ने डॉक्टरों की तरह इंजेक्शन लाकर खुद को सुन्न किया और फिर सर्जिकल ब्लेड से अपना पेट चीर दिया। शुरुआत में दर्द का एहसास नहीं हुआ, लेकिन जैसे ही दवा का असर खत्म हुआ वह तड़पने लगा और जोर-जोर से चिल्लाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



युवक की चीखें सुनकर परिजन दौड़े और उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में भर्ती कर लिया है और उसका उपचार जारी है। डॉक्टरों का कहना है कि बिना उचित जानकारी के ऐसा कदम उठाना जानलेवा हो सकता था। राजा बाबू की हालत फिलहाल स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed