{"_id":"61a3759788ff6a6cba3400e8","slug":"only-two-accused-mathura-news-mtr509280125","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: हाईवे पर सामूहिक दुष्कर्म की शिकार पीड़िता बोली- दो ही थे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: हाईवे पर सामूहिक दुष्कर्म की शिकार पीड़िता बोली- दो ही थे आरोपी
Sun, 28 Nov 2021 05:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 05:57 PM IST
विज्ञापन
कोसीकलां थाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के कोसीकलां क्षेत्र में आगरा से दरोगा की परीक्षा देकर लौट रही युवती के साथ कार में हाइवे पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पीड़िता ने कोर्ट में बयान दिए। इसमें उसने आरोपियों की संख्या दो ही बताई। पुलिस दोनों ही आरोपियों को जेल भेज चुक है। शुरू में पीड़िता की बेहोशी के दौरान परिजनों ने आरोपियों की संख्या चार बताई थी।
वारदात के बाद से पीड़िता की हालत खराब थी। इसी दौरान परिजनों ने चार लोगों के दुष्कर्म करने की बात कही थी। पीड़िता की हालत में सुधार होने से पहले ही उसने जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी। हालांकि समय से अस्पताल पहुंच जाने पर उसकी हालत में सुधार हो गया। इसके बाद पीड़िता ने दिए गए बयान में बताया कि आरोपियों की संख्या दो ही थी।
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि बताया कि पीड़िता ने जो बयान दर्ज कराए हैं, उसमें आरोपियों की संख्या दो ही बताई है। पुलिस आरोपी सेना के जवान तेजवीर व उसके रिश्तेदार दिगंबर को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। घटना की सीओ जांच कर रहे हैं और जल्द से जल्द साक्ष्य एकत्र करके कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।