फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Only 721 MT of paddy purchased in 71 days

Mathura News: 71 दिन में सिर्फ 721 एमटी धान की खरीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Only 721 MT of paddy purchased in 71 days
मथुरा। जिले के 18 केंद्रों पर एक अक्तूबर से धान की खरीद चल रही है। इसके बाद भी अब तक 94 किसानों से 721 एमटी धान की खरीद हुई है। जबकि जनपद का धान खरीद का लक्ष्य 30 हजार मीट्रिक टन है। जिले में धान की खरीद के लिए खाद्य तथा रसद विभाग के 10, बीपैक्स के 4 और पीसीयू के 4 केंद्र संचालित हैं।
विज्ञापन


खाद्य विभाग के 10 केंद्रों पर 1250 एमटी ल्क्ष्य के सापेक्ष 291 एमटी धान 40 किसानों ने बेचा है। बीपैक्स के 4 केंद्रों पर 600 एमटी का लक्ष्य रखा गया है। यहां पर 11 किसान अब तक 25 एमटी ही धान बेचने के लिए आए हैं। वहीं पीसीयू के 4 केंद्रों पर 1150 एमटी का लक्ष्य रखा गया है। यहां पर 404 एमटी धान की खरीद की गई है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में सामान्य धान की पैदावार कम होती है इस कारण किसान नहीं आ रहे हैं। सरकार ने अबकी बार सामान्य धान की एमएसपी 2300 रुपये क्विंटल रखी है।
विज्ञापन



अब तक खरीदा गया धान
विभाग नाम लक्ष्य खरीद
खाद्य विभाग 1250 291
बीपैक्स 600 25.74
पीसीयू 1150 404.26
(नोट: लक्ष्य और खरीद मीट्रिक टन में)



जिले में धान की खरीद 18 केंद्रों पर चल रही है। सामान्य धान की पैदावार कम होने से किसान नहीं आ रहे हैं। वहीं ब्लॉकों के केंद्रों के प्रभारियों से कहा गया है कि किसानों से संपर्क कर उनका धान खरीदें। अभी तक लक्ष्य के अनुसार 24 प्रतिशत ही धान की खरीद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संतोष यादव, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed