फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Only 3,900 E-Rickshaws to Operate in Vrindavan; 'No Entry' at 36 Locations

Mathura News: वृंदावन में सिर्फ 3900 ई-रिक्शा चलेंगे, 36 स्थानों पर नो एंट्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Only 3,900 E-Rickshaws to Operate in Vrindavan; 'No Entry' at 36 Locations
वृंदावन। नगर की एक दशक से बदहाल यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए यातायात पुलिस ने नई यातायात योजना तैयार की है। सर्वेक्षण कर 36 संकरी गलियों को ई रिक्शा मुक्त करने के लिए चेन और रस्सी लगाई जाएगी। नगर की सीमा में सिर्फ पंजीकृत ई रिक्शा संचालित किए जाएंगे। बिना पंजीकृत ई रिक्शा चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। यातायात पुलिस यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए नगर निगम का सहयोग भी लेगी।
विज्ञापन

जाम से जूझ रहे लोगों के आक्रोश के बाद यातायात पुलिस ने नया यातायात प्लान तैयार किया है। इससे पहले सीओ यातायात आशीष कुमार ने नगर के प्रमुख मार्ग और संकरी गलियों का सर्वेक्षण किया, जिसमें 36 ऐसी संकरी गलियों को चिह्नित किया है कि इनमें ई रिक्शा एवं ऑटो का प्रवेश निषेध रहेगा।
विज्ञापन

नगर में सिर्फ 3900 पंजीकृत ई रिक्शाओं पर रूट नंबर और दर सूची अनिवार्य रूप से लगाई जाएगी, जिससे यात्रियों को पारदर्शी और सुरक्षित सेवा मिल सके। इसके अलावा नगर के निर्धारित सात रूटों पर ई रिक्शा की यात्री किराया और रूट से मंदिरों की दूरी की जानकारी वाले होर्डिंग एवं बैनर जगह-जगह लगाए जाएंगे। बिना पंजीकृत ई रिक्शा नगर से बाहर ई रिक्शा चला सकते हैं। सीओ यातायात आशीष कुमार ने बताया कि यातायात योजना को लेकर नगर निगम से वार्ता की जा रही है। सात दिन में यातायात योजना सख्ती से लागू होगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि यदि कोई ई-रिक्शा चालक तय दर से अधिक किराया मांगता है, तो तुरंत इसकी शिकायत पुलिस से करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed