फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Online gifts are being sent for the New Year

Mathura News: नए साल पर भेजे जा रहे ऑनलाइन उपहार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Online gifts are being sent for the New Year
मथुरा। वर्ष 2026 का आगाज होने को है। डिजिटल युग के दौर में बाजार से बधाई संदेश देने वाले ग्रीटिंग अब दिखाई नहीं दे रहे हैं। बाजार से गिफ्ट की दुकानों में होने वाली भीड़ भी इस बार उम्मीद से काफी कम है। ऑनलाइन कारोबार ने बाजार का दम निकालकर रख दिया है।
विज्ञापन

नववर्ष आने में अब मात्र तीन दिन शेष रह गए हैं। साल के जाते-जाते बाजार से व्यवसायियों को खासी उम्मीदें थीं, जबकि इस बार उन्हें निराशा हाथ लगी है। डिजिटल युग में सोशल मीडिया के जरिए जेपीजी, जिफ फोटो और वीडियो आदि के बधाई संदेश भेजे जा रहे हैं। नए साल पर एक दूसरे को बधाई संदेश देने के लिए आने वाले ग्रीटिंग कार्ड बिल्कुल दिखाई नहीं दे रहे है। इसके साथ ही कभी गिफ्ट की दुकानों पर होने वाली ग्राहकों की भीड़ भी पहले जैसी नहीं है। शहर के कृष्णा नगर में गिफ्ट व्यवसायी एसडी अरोड़ा के मुताबिक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के चलते लोग घर बैठे ही मोबाइल से ऑर्डर कर गिफ्ट और सामान मंगा रहे है।
विज्ञापन

डिलीवरी बॉय उन्हें बंद डिब्बे में क्या पकड़ा कर जा रहे हैं, ये उन्हें नहीं पता। ऑनलाइन खरीदारी करने वाले कई बार ठगी का भी शिकार हो चुके हैं। वहीं गिफ्ट व्यवसायी प्रशांत अरोड़ा ने बताया कि गिफ्ट खरीदने वालों की संख्या में बड़ी तेजी के साथ ग्राफ गिरा है। यह बेहद चिंता की बात है। इसी प्रकार चलता रहा तो बाजार के व्यवसायियों पर संकट आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed