{"_id":"6862e2b54b4a28a45e0b4af3","slug":"one-thousand-buses-will-go-to-mudiya-fair-list-making-starts-mathura-news-c-369-1-mt11008-131905-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: मुड़िया मेले में जाएंगी एक हजार बसें, सूची बननी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: मुड़िया मेले में जाएंगी एक हजार बसें, सूची बननी शुरू
विज्ञापन
मथुरा। मुड़िया मेले में गोवर्धन जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने 1000 बसों को भेजने की सूची बनाना शुरू कर दिया है। साथ ही बसों के आने-जाने का रूट भी तय किया है। रोडवेज डिपो के अधिकारियों ने बताया कि 4 से 11 जुलाई तक मेला आयोजित होगा।
नए बस स्टैंड के स्टेशन अधीक्षक संतोष अग्रवाल ने बताया कि मुड़िया पूर्णिमा मेले में जाने वाली बसों की सूची बनानी शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि 7 डिपो से आने वाली बसों के नंबर के आधार पर बसें भेजी जाएंगी। डिपो से 1000 बसें गोवर्धन के लिए दौड़ेंगी। इन बसों से रोजाना श्रद्धालु जाएंगे।
उन्होंने बताया कि मेले में दौरान बसों के आने-जाने का निर्धारित रूट भी तैयार किया गया है। जिससे रास्ते में बसों से लगने वाले जाम की समस्या नहीं रहे। नए बस स्टैंड और रेलवे के गेट नंबर दो से ट्रेन से आने वाले श्रद्धालुओं को गोवर्धन लेकर बसें जाएंगी। गोवर्धन जाने का मार्ग गोवर्धन चौराहा, अड़ींग होकर होगा और वापसी का मार्ग गोवर्धन सौंंख, मंडी, नरहौली चौराहा धौलीप्याऊ होकर बसें नए बस स्टैंड आएंगी।
विज्ञापन
एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए बस का किराया 50 रुपये तय किया गया है। उन्होंने बताया कि मेले की निगरानी के लिए कई डिपो के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है।