फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   One killed, four injured in two road accidents

Mathura News: दो सड़क हादसों में एक की मौत, चार घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
One killed, four injured in two road accidents
गोवर्धन। थाना क्षेत्र के अडींग बाइपास पर मथुरा से गोवर्धन आ रही मैक्स अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। दूसरी ओर नीमगांव पर कार पलटने से एक व्यक्ति घायल हो गया।
विज्ञापन


शनिवार देर रात सवारियों से भरी मैक्स पिकअप मथुरा से गोवर्धन की तरफ आ रही थी। अडींग बाइपास पर तेजरफ्तार के कारण पलट गई। सवारियों की चीख पुकार सुन लोग एकत्रित हो गए। अडींग चौकी प्रभारी प्रबल प्रताप मौके पर पहुंचे। बताया कि विजय कुमार निवासी करौली राजस्थान की मौत हो गई। वहीं घायल सुरेश चंद निवासी एत्मादपुर आगरा, रेनू निवासी सहपऊ हाथरस, दिव्या निवासी एत्मादपुर को उपचार के लिए गोवर्धन के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


यहां से डॉ. हेमराज ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं शनिवार देर रात गोवर्धन से बरसाना की तरफ जा रही कार नीमगांव के समीप डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इसमें बिजेंद्र सिंह निवासी आदित्य पुरम ग्वालियर घायल हो गया। डॉ. हेमराज ने बताया कि उनके हाथ में फ्रेक्चर था। उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
राया। रविवार को सुबह मोबाइल फोन से बात कर रेलवे ट्रैक पर चल रहा युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राया-हाथरस रोड़ पर गांव तकिया वाले रेलवे फाटक के पास युवक मोबाइल फोन पर बात करते हुए रेलवे लाइन पर चल रहा था। पीछे से कासगंज-आगरा फोर्ट ट्रेन आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब ट्रेन आ रही थी उस समय गेटमैन और अन्य लोगों ने शोर मचाया लेकिन युवक बातें करने में व्यस्त रहा और ट्रेन की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना स्थल पर ट्रेन बीस मिनट तक खड़ी रही। मृतक के पास मिले मोबाइल फोन के आधार पर शिनाख्त 30 वर्षीय पिन्टू निवासी गांव नगला मेवा मुरसान, हाथरस के रूप में हुई है। सूचना पर परिजन मौके पर आ गए। बताया गया कि युवक सुबह बाजार गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed