फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   one died in accident on yamuna expressway

एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर नाले में गिरी एंबुलेंस

Wed, 16 Sep 2015 08:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Wed, 16 Sep 2015 08:41 PM IST
विज्ञापन
one died in accident on yamuna expressway
यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के सुरीर कोतवाली क्षेेत्र में नोएडा से आगरा की ओर जा रही एक प्राइवेट अस्पताल की एंबुलेंस अनियंत्रित होकर रोड से नीचे नाले में जा गिरी। इसमें इलाज के लिए जा रहे मरीज की मौके पर मौत हो गई, साथ में बैठे अन्य परिवारीजन गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार को तड़के साढ़े चार बजे सुरीर कोतवाली क्षेत्र में माइल स्टोन 87 पर टैंटीगांव के निकट हरियाणा के सिरसा से मरीज को ग्वालियर लेकर जा रही एंबुलेंस अनियंत्रित होकर रोड से नीचे नाले में जा गिरी। इसमें इलाज के लिए जा रहे मरीज गोविंदराम (65) पुत्र कन्हैयालाल निवासी थाना बलीठा छप्परपुर मध्य प्रदेश हाल निवासी आनंदपुर सत्संग आश्रम खंबा कालोनी सिरसा हरियाणा की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


एंबुलेंस में बैठे कोमल बटला, पवन बटला, बच्चनलाल और अभय सहित सभी लोग घायल हो गए। सूचना पहुंचे एक्सप्रेसवे कर्मचारियों ने घायलों को इलाज के लिए नोएडा भेज दिया। थानाध्यक्ष सुरीर ने बताया कि एंबुलेंस गिरने से मरीज गोविंद की मौत हो गई थी। उनके साथ एंबुलेंस में सवार अन्य चार-पांच लोग भी घायल हो गए। जिन्हें उपचार हेतु भिजवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed