फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   One caught with a pickup full of cattle

Mathura News: गोवंश से भरी पिकअप समेत एक पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
One caught with a pickup full of cattle
कोसीकलां (मथुरा)। मैक्स पिकअप में गोवंश को भरकर ले जा रहे एक युवक को गोरक्षक कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि दो सदस्य भाग जाने में सफल रहे। पकड़े गए युवक को छुड़ाने के लिए झड़प हुई। गाड़ी से बरामद गोवंश को आजनौंख गोशाला भेज दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को गोरक्षक दल के गुरु चौधरी, लक्खी तौमर, राहुल, राजा आदि कार्यकर्ताओं को एक पिकअप में गोवंश ले जाने की सूचना मिली। इस पर गोरक्षक कार्यकर्ताओं ने पिकअप का पीछा करना शुरू कर दिया और इसकी सूचना फर्सा वाले बाबा चंदशेखर को दे दी। शाम को करीब 6 बजे गो रक्षक कार्यकर्ताओं ने अनाज मंडी गेट के समीप पिकअप को रोक लिया। गाड़ी के रुकते ही वहां भीड़ लग गई। गाड़ी के रुकते ही उसमें मौजूद दो युवक चकमा देकर भाग निकले।
विज्ञापन

चालक को पकड़ लिया। इसी दौरान फर्सा वाले बाबा वहां पहुंच गए। वहां भीड़ जुट गई। भीड़ ने चालक को छुड़ाने का प्रयास किया। इसको लेकर कुछ लोगों से झड़प हुई, लेकिन वह लोग मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके। गाड़ी में 8 गोवंश लदे थे। गोवंश को भरकर ले जा रहे एक युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed