फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   On the second day, issues like population control, conversion and Hindutva were discussed

Mathura News: दूसरे दिन जनसंख्या नियंत्रण, धर्मांतरण और हिंदुत्व जैसे मुद्दों पर चर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
On the second day, issues like population control, conversion and Hindutva were discussed
मथुरा । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कस्बा फरह के परखम में चल रही 10 दिवसीय बैठक के दूसरे दिन जनसंख्या नियंत्रण, धर्मांतरण और हिंदुत्व जैसे मुद्दों पर अहम चर्चा हुई। टोलियों के साथ अलग अलग बैठकों में 25 और 26 अक्तूबर को होने वाली बैठक का एजेंडा तय किया गया।
विज्ञापन


परखम के दीनदयाल गो विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र में संघ प्रमुख मोहन भागवत देशभर से आए संघ पदधिकारियों के साथ अलग-अलग समय में टोली की बैठक कर रहे हैं। सोमवार की बैठक में जनसंख्या नियंत्रण, धर्मांतरण और हिंदुत्व जैसे मुद्दों के साथ-साथ मुस्लिम समुदाय को संघ से जोड़ने का खाका भी तैयार करते हुए चर्चा हुई।
विज्ञापन


25 और 26 अक्तूबर को यहां अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर संघ प्रमुख दो दिन से देशभर से आए पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। सोमवार को संघ से विभिन्न संबद्ध संगठनों के पदाधिकारियों ने टोली की बैठक में हिस्सा लिया। जिसमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर निर्णय लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनसंख्या नियंत्रण पर सबसे ज्यादा फोकस
पूर्वी भारत समेत दक्षिण के राज्यों में जनसंख्या नियंत्रण पर बेहतर प्रदर्शन को लेकर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। इसको लेकर नीतियां बनाईं जा रहीं हैं। साथ ही यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि जनसंख्या वृद्धि किसी एक धार्मिक समुदाय या क्षेत्र को असंगत रूप से प्रभावित न करे। जिससे सामाजिक-आर्थिक असमानताएं और राजनीतिकरण से बचा जा सके। यह मुद्दा संघ के एजेंडे में प्रमुख रूप से शामिल है जिस पर इस बैठक में अहम मंथन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed