फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   On the orders of the High Court, the Society Registrar terminated the validity of the Agarwal Sabha Executive

Mathura News: हाईकोर्ट के आदेश पर सोसाइटी रजिस्ट्रार ने अग्रवाल सभा कार्यकारिणी की वैधता समाप्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
On the orders of the High Court, the Society Registrar terminated the validity of the Agarwal Sabha Executive
मथुरा। अग्रवाल सभा की निर्विरोध निर्वाचित 42 सदस्यीय कार्यकारिणी की वैधता को लेकर 10 माह से छिड़ी रार पर शनिवार को विराम लग गया। हाईकोर्ट के आदेश पर रजिस्ट्रार सोसाइटी, आगरा ने आदेश जारी कर कार्यकारिणी की वैधता को समाप्त कर दिया है। आदेश दिया है कि विवाद से जुड़े दोनों पक्षकार सभा के संबंध में मूल दस्तावेज प्रस्तुत करें। इसके बाद चुनाव की तिथि घोषित की जाएगी। भविष्य में चुनाव ग्रेड-2 रैंक के प्रशासनिक अधिकारी की निगरानी में होगा।
विज्ञापन


15 हजार मतदाता/सदस्यों वाली 70 साल पुरानी अग्रवाल सभा की 43 पदाधिकारियों और सदस्यों वाली कार्यकारिणी का तीन वर्ष के लिए चुनाव होता है। पूर्व में हुए लोकतांत्रिक चुनाव में महावीर मित्तल अध्यक्ष बने थे। उनका कार्यकाल जून 2022 में समाप्त हो रहा था। कार्यकाल समाप्त होने से एक माह पूर्व मई में चुनाव अधिकारी की नियुक्ति की गई, लेकिन चुनाव की प्रक्रिया को किसी न किसी वजह से टाला जाता रहा। मार्च 2023 में नामांकन आदि की प्रक्रिया हुई। सभी पदों पर 139 नामांकन हुए।
विज्ञापन

शशिभानु गर्ग ने बताया कि एक पक्ष ने अपने समर्थन के 42 दावेदारों के नामांकनों को वैध करार देते हुए निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा करा दी। उपाध्यक्ष को कार्यवाहक अध्यक्ष का काम दे दिया गया। इसको सोसाइटी रजिस्ट्रार, आगरा के कार्यालय से लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट तक में चुनौती दी गई। 10 माह के विवाद पर शनिवार को फैसला आने के बाद शिकायतकर्ता पक्ष में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगह-जगह मिष्ठान वितरण कर जताया हर्ष
चौक बाजार चौराहे पर सचिन चौधरी, आशीष गर्ग व गगन बंसल आदि के नेतृत्व में आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण किया गया। वहीं, होली गेट चौराहे पर पूर्व पालिका अध्यक्ष व वीरेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में मिष्ठान वितरण किया गया। वीरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि यह सत्य की जीत है। समाज से बड़ा कोई नहीं हो सकता। संपूर्ण समाज की अनदेखी कर मनमानी करने वालों के लिए यह सबक है। बीएसए इंजीनियरिंग व टेक्नोलॉजी कॉलेज के अध्यक्ष उमाशंकर अग्रवाल एडवोकेट ने कहा कि अनैतिक तरीके से कराया चुनाव समाज की भावनाओं की अनुरूप नहीं था। परीक्षण से यह साफ हो गया है। यह फैसला समाज हित में है। पराग गुप्ता व अग्रवाल सभा के पूर्व पदाधिकारी शशिभानु गर्ग ने कहा कि निर्णय का गहनता से परीक्षण किया जा रहा है। उसी के अनुरूप वरिष्ठ लोगों के साथ बैठक कर समाज हित में आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed