फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   On the night of 31 October, the stop of the Pratigya Yatra will be in Vrindavan.

31 अक्तूबर की रात प्रतिज्ञा यात्रा का पड़ाव वृंदावन में होगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
On the night of 31 October, the stop of the Pratigya Yatra will be in Vrindavan.
वृंदावन। कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा के आगमन को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ता जुट गए हैं। यात्रा की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी प्रतिज्ञा यात्रा का समापन 1 नवंबर को मथुरा में करेंगी। 31 अक्तूबर की रात यात्रा का पड़ाव वृंदावन में तय किया गया है। अगले दिन सुबह बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के बाद पदयात्रा के रूप में नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अटल्ला चुंगी पर नुक्कड़ सभा के रूप में परिवर्तित होगी।
विज्ञापन

यहां से मथुरा के लिए रवाना होगी। यात्रा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस विधानमंडल दल के पूर्व नेता प्रदीप माथुर के सानिध्य में सोमवार को बैठक का आयोजन गांधी पार्क में हुआ।
विज्ञापन

प्रदीप ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रतिज्ञा यात्रा पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के नेतृत्व में सहारनपुर से मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं, अलीगढ़, हाथरस, आगरा होते हुए मथुरा में 1 नवंबर को मथुरा-वृंदावन में भ्रमण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया ने कहा की प्रतिज्ञा यात्रा में आ रहे सभी नेतागण सर्वप्रथम ठाकुर श्रीबांकेबिहारी जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर प्रतिज्ञा यात्रा की शुरुआत करेंगे। वृंदावन कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नूतन बिहारी पारीक, विशाल लाल गोस्वामी, बृजेश शर्मा, मोहन लाल गोस्वामी मम्मू, पंडित शशिकांत सारस्वत, कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष ऋषि पंडित, आलोक शर्मा, शत्रुघ्न शर्मा, डब्बन शर्मा, दीपक पाराशर, बलराम शर्मा, बुद्धा मिस्त्री, बृजराज मिश्रा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed