फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   On the 61st foundation day of VHP, a grand festival of lights will be organized with 5252 lamps

Mathura News: विहिप के 61वें स्थापना दिवस पर 5252 दीपों से होगा भव्य दीपोत्सव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
On the 61st foundation day of VHP, a grand festival of lights will be organized with 5252 lamps
वृंदावन। विहिप के 61वें स्थापना दिवस पर कान्हा की नगरी में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रमों की शृंखला में सबसे बड़ा आकर्षण 12 अगस्त को संत देवरहा बाबा घाट पर आयोजित होने वाला भव्य दीपोत्सव होगा, जिसमें 5252 दीप जलाए जाएंगे।
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में महानगर अध्यक्ष कन्हैया अग्रवाल ने बताया कि विहिप की स्थापना सनातन धर्म की परंपराओं की रक्षा और भारतीय संस्कृति के उत्थान के उद्देश्य से भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर की गई थी। मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं, इसलिए स्थानीय कार्यकर्ता जन्माष्टमी से पूर्व ही स्थापना दिवस के कार्यक्रम आयोजित करते हैं। इसी कड़ी में 12 अगस्त को विशेष कार्यक्रम रखे गए हैं।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद राघव ने बताया कि इस आयोजन में ब्रज क्षेत्र के अनेक संत-महंतों का सानिध्य प्राप्त होगा। शाम 4 बजे से संत देवरहा बाबा घाट पर स्कूली बच्चों और विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं के सहयोग से 5252 दीप जलाए जाएंगे। साथ ही 5 जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सिलाई मशीनें भेंट की जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed