{"_id":"7167edd65452923a15a672246917e3e9","slug":"on-stage-adorned-the-stars-world-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंच पर सजी ‘सितारों की दुनिया’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंच पर सजी ‘सितारों की दुनिया’
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 18 Dec 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कान्हा माखन पब्लिक स्कूल में पांच दिवसीय वार्षिकोत्सव के शुभारंभ पर संस्कृति की सरिता बही। नन्हे सितारों ने एक के बाद एक प्रभावी प्रस्तुति दी। विनायक वंदना से शुरू हुई प्रस्तुतियों का दौर ‘हम में हैं दम’ के साथ सभी को मोह गया। स्वागत गीत, रासलीला, सेव ट्री फॉल, सितारों की दुनिया... ने देर तक लोगों को बांधे रखा।
शुक्रवार को कान्हा माखन पब्लिक स्कूल वृंदावन के वार्षिकोत्सव का शुभारंभ भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. एसपी सिंह बघेल, बसेरा ग्रुप के निदेशक रामकिशन अग्रवाल, कथा वाचक हिमेश शास्त्री ने किया। बाबा फूलडोल दास महाराज ने कहा कि आज शिक्षा को बहुमुखी बनाने का समय है। विद्यालय समिति के सचिव सुनील अग्रवाल ने विद्यालय स्थापना के मूल उद्देश्य के बारे में बताया। प्रधानाचार्या विनय शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम में अध्यक्ष श्रीनाथ दास अग्रवाल, प्रबंधक अनिल कुमार अग्रवाल, पूजा कुमार, इंदूबाला, सौम्या, राधिका रॉय, राधा, सुनीता, स्वीटी, नटवर, जुगिंदर, रतिराज, वर्धान, रामप्रसाद शर्मा, अशोक कुमार अग्रवाल, रजनी अग्रवाल, वीनू अग्रवाल, पायल, अनुशा, अनिल यदुवंशी आदि उपस्थित रहे।