फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   om mathur in mathura

बिना चेहरे के विधानसभा चुनाव लड़ेगी बीजेपी: माथुर

Mon, 16 May 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला वृंदावन
अमर उजाला वृंदावन Updated Mon, 16 May 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
om mathur in mathura
बिना चेहरे के विधानसभा चुनाव लड़ेगी बीजेपी: माथुर - फोटो : अमर उजाला वृंदावन
उत्तर प्रदेश में 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी दो-तिहाई बहुमत हासिल करेगी। यह बात उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रभारी ओम माथुर ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही। वे रविवार शाम बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने आए थे। यूपी में भाजपा के सीएम उम्मीदवार के सवाल के जवाब में माथुर ने कहा कि बीजेपी बिना किसी चेहरे के विधानसभा चुनाव में उतरेगी। 
विज्ञापन


ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के दर्शनों के बाद पत्रकारों वार्ता में माथुर ने कहा कि प्रदेश में सपा सरकार ने जो हालात पैदा किए हैं, उससे जनता त्रस्त है। जनता अब भाजपा की ओर देख रही है। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि भाजपा प्रदेश में केवल एनडीए के घटक दलों के साथ ही गठबंधन करेगी।
विज्ञापन


इसमें अपना दल भी शामिल है। केंद्र सरकार ने किसानों, गरीबों, मजदूरों और व्यापारियों के लिए कई लाभकारी योजनाएं चलाई हैं। लेकिन केंद्र सरकार जो भी धन यूपी सरकार को दे रही है, वह न तो किसानों के हित में खर्च हो रहा है न विकास में। ओम माथुर ने विधानसभा के चुनाव में योग्य और जिताऊ प्रत्याशियों को ही टिकट देने की बात कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले उन्होंने बांकेबिहारी मंदिर में फूलबंगले में विराजमान ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन किए। पूजा अर्चना सुरेश गोस्वामी, अशोक गोस्वामी और बब्बू गोस्वामी ने कराई। इस अवसर पर पूर्व सांसद और जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह, पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम, अनुराग चतुर्वेदी, यशराज चतुर्वेदी, चिंताहरण चतुर्वेदी, नट्टू पंडित और विपुल पारीक ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed