फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   old woman have been left abandoned

वृद्धा को छोड़ गए यमुना किनारे

Mon, 14 Dec 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 14 Dec 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
old woman have been left abandoned
लक्ष्मी नगर निवासी वृद्ध महिला को कुछ लोग असकुंडा घाट पर छोड़ गए। महिला बदहवास हालत में थी और कूल्हे की चोट से परेशान थी। कड़ाके की सर्दी में वह रात भर कराहती रहीं।
विज्ञापन


सुबह असकुंडा स्थित प्राचीन नरसिंह मंदिर के सेवायत मनोज मिश्र ने महिला को देखकर आसपास जानकारी की तो प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ लोग उन्हें यमुना किनारे छोड़ गए हैं।
विज्ञापन


इस पर सेवायत और अन्य लोगों ने वृद्ध महिला को गरम कपड़े उपलब्ध कराए। स्थानीय पुलिस ने महिला को महर्षि दयानंद अस्पताल में भर्ती करा दिया।

यहां पहुंची महिला की बेटी सूकी ने बताया कि उनकी मां रविवार को सुबह से घर से लापता थीं। उन्हें यमुना किनारे कौन छोड़ गया वो नहीं जानतीं। सूचना पर सूकी के साथ वृद्ध महिला के दो नाती शाहरुख और सलमान भी अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed