{"_id":"66c1f2987b197ae9a30cb331","slug":"old-man-died-due-to-suffocation-due-to-crowd-at-thakur-shri-banke-bihari-temple-in-vrindavan-2024-08-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Vrindavan: श्रद्धा लेकर आया... मौत पाकर लौटा, बांके बिहारी के दर्शन को आया था; भीड़ में घुट गया बुजुर्ग का दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vrindavan: श्रद्धा लेकर आया... मौत पाकर लौटा, बांके बिहारी के दर्शन को आया था; भीड़ में घुट गया बुजुर्ग का दम
Sun, 18 Aug 2024 11:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 18 Aug 2024 11:26 PM IST
सार
मथुरा में बुजुर्ग श्रद्धा लेकर आया था, और मौत पाकर लौटा। वह हरियाणा से बांके बिहारी के दर्शन को आया था। भीड़ में दम घुटने से मौत हो गई।
विज्ञापन
ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में भीड़ (फाइल)
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में वृंदावन स्थित ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर भीड़ के चलते रविवार की सुबह वृद्ध की दम घुटने से मौत हो गई। इससे वहां पर अफरा-तफरी मच गई। बुजुर्ग हरियाणा के कुरुक्षेत्र से दो दिन पहले दर्शन को आए थे। हॉस्पिटल से परिजन शव अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
हरियाणा के कुरुक्षेत्र शाहाबाद निवासी मामचंद सैनी (75) पुत्र गैंदीराम सैनी अपने परिवार के साथ ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर के दर्शन के लिए शनिवार को वृंदावन पहुंचे थे। रविवार सुबह दर्शन करने के बाद भीड़ के चलते उनकी तबीयत खराब हो गई। मंदिर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्राथमिक उपचार देकर एंबुलेंस से सौ शैय्या हॉस्पिटल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
एएसपी-सीओ सदर कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि वृद्ध दर्शन करने के बाद मंदिर से बाहर पहुंचे तो तबीयत बिगड़ गई। प्राथमिक उपचार के बाद सौ शैय्या हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। एएसपी ने बताया मृतक पूर्व से ही बीमार थे। उन्हें सांस की बीमारी भी थी। इसी के चलते उनकी तबीयत खराब हुई। फिलहाल परिवार उनके शव को लेकर कुरुक्षेत्र ले गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस-प्रशासन के इंतजामों की खुली पोल
ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर में भीड़ के चलते वृद्ध की मौत ने एक बार फिर पुलिस प्रशासन के इंतजामों की पोल खोलकर रख दी। मंगला आरती से करीब एक सप्ताह पूर्व हुए इस हादसे ने पुलिस प्रशासन की लापरवाही का खुलासा कर दिया। पुलिस-प्रशासन के आला अफसरों को बखूबी मालूम है कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी तक भीड़ कम नहीं होगी, बल्कि भीड़ में इजाफा ही होगा।
बावजूद अभी तक भीड़ को लेकर गंभीरता नहीं बरतना पुलिस-प्रशासन के इंतजामों की कलई खोलता दिख रहा है। पुलिस प्रशासन, केवल मंगला आरती को लेकर फोकस किए हुए है। उसे लगातार बढ़ रही मंदिर में भीड़ से कोई सरोकार नहीं है। तभी तो रविवार को श्रद्धालु की भीड़ के चलते हुई मौत पर इंतजामों की हकीकत से पर्दा हट गया।
अब सवाल खड़ा होता है कि रविवार को वीकेंड के संग ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ में लगता इजाफा हो रहा है, पर पुलिस प्रशासन के अफसरों ने इससे मुंह मोड़ रखा है। भीड़ को लेकर वीकेंड पर भी कोई इंतजाम न होना भी पुलिस प्रशासन की लापरवाही को साफ उजागर करता है। हर बार की तरह कोई हादसा होता है तो इंतजाम पर अफसर नई रणनीति बनाने में मशगूल दिखते हैं, फिर कुछ दिन बाद मंदिर में इंतजाम लचर हो जाते हैं।
यह भी देखें-
यह भी देखें-