फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   old, kalideh, pier, historical, vrindavan, mathura

विकास की आधुनिकता में गुम हुई कालीदह घाट की एतिहासिकता

Fri, 03 Jul 2020 06:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
old, kalideh, pier, historical, vrindavan, mathura
वृंदावन स्थित काली दह मंदिर - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन। कहते हैं कि भगवान श्रीकृष्ण ने कालीदह घाट पर ही तो कालिया नाग को नथते हुए यमुना को उसके प्रभाव से मुक्ति किया था। इस धार्मिक और एतिहासिक प्रमाण को जीवित रखने के लिए इंदौर रियासत ने वृंदावन में यमुना पर कालीदह घाट का निर्माण कराया। इसकी खूबसूरत वास्तुकला आज भी लोगों को आकर्षित करती है, लेकिन ये प्राचीन घाट अब वृंदावन के अन्य घाटों की भांति विकास की आधुनिकता में खो गया है। घाट के आगे बनी सड़क ने इसे ढक दिया है।
विज्ञापन

ब्रज में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं के वैसे तो अनेक स्थान हैं, लेकिन वृंदावन को राधाकृष्ण की लीलाओं के लिए सबसे खास स्थल बताया जाता है। इसके साक्ष्य यहां की लता-पताएं ही नहीं यमुना भी हैं। कहते हैं कि इसी स्थली पर भगवान श्रीकृष्ण ने कालिया नाग का मर्दन किया था। इस स्थल को वृंदावन में यमुना के किनारे कालिया दह घाट के रूप में पहचाना जाता है। लेकिन यह घाट अब अपनी पहचान को खो रहा है। यह एतिहासिक घाट के आगे ऊंची सड़क होने के कारण पूरी तरह से नजर नहीं आता है।
विज्ञापन

होलकर स्टेट ने संवारा था कालीदह घाट
कालीदह घाट पर लगीं शिला बताती हैं कि इसका जीर्णोद्धार होलकर स्टेट इंदौर द्वारा कराया गया था। वृंदावन शोध संस्थान के शोध अध्येता राजेश शर्मा ने बताया कि घाट की पक्की खूबसूरत तीन छतरियों पर यह शिलालेख मौजूद हैं। इसमें संवत 1973 और सन 1916 का उल्लेख किया गया है। घाट की वास्तुकला इसकी खूबसूरती को और भी निखारती है। बनावट और उसकी खूबसूरती आज भी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास की अंधी दौड़ में घाटों को सड़क के नीचे दबा दिया गया है। कालीदह घाट जो भगवान की लीला स्थली का साक्षात प्रमाण है, वह भी इसका शिकार हो गया। हालांकि करीब 18 साल पहले एक विदेशी भक्त और प्रशासन ने इस घाट की खुदाई की, इसे छतरियों की मरम्मत कराई। इसकी खूबसूरती को निखारा गया। इसकी अभी भी कई सीढ़ियां घाट आगे सड़क में दबी हुई हैं।
रमाकांत पुरोहित, सेवायत प्रबंधक
कालीदह घाट मंदिर, वृंदावन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed