{"_id":"6754a5aa4ca7d5d2a20fbdb4","slug":"old-bus-stand-will-have-many-days-construction-work-will-be-done-with-rs-50-crores-mathura-news-c-369-1-mt11009-121749-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मथुरा का पुराना बस स्टैंड, अब बदलेगी इसकी सूरत... 50 करोड़ रुपये होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मथुरा का पुराना बस स्टैंड, अब बदलेगी इसकी सूरत... 50 करोड़ रुपये होंगे खर्च
Sun, 08 Dec 2024 11:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 11:10 AM IST
सार
मथुरा के पुराने बस स्टैंड का अब जीर्णोद्धार होने जा रहा है। 50 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण कराया जाएगा। इस कार्य के लिए धनराशि भी स्वीकृत हो गई है।
विज्ञापन
रोडवेज बस
विस्तार
मथुरा के पुराने बस स्टैंड के जल्द ही दिन बहुरने वाले हैं। बस स्टैंड को आधुनिक बनाने के लिए परिवहन निगम को शासन से धनराशि मंजूर हो गई है। यहां अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए आवासीय परिसर का भी निर्माण कराया जाएगा। लंबे समय से इसकी प्रक्रियाएं चल रही थीं, जो अब पूरी हो चुकी हैं।
इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर करीब 50 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस बस स्टैंड से अलीगढ़, बरेली, कासगंज और जयपुर व अन्य शहरों के लिए बसों का संचालन होता है। इसमें आधुनिक सुविधाओं से लैस यात्री प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, दुकानें और पार्किंग क्षेत्र होंगे। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए विशेष लेन और मार्ग निर्धारित किए जाएंगे।
इसके अलावा अधिकारियों और कर्मचारियों के आवास भी बनाए जाएंगे। इन आवासों में आधुनिक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, जिससे कर्मचारियों को रहने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस परियोजना का निर्माण कार्य कराने के लिए शासन स्तर से स्वीकृति मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद दिसंबर के अंतिम सप्ताह में कायाकल्प कार्य शुरू होगा। कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश हैं। इस परियोजना को क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया गया है। अधिकारियों का कहना है कि इससे न केवल यात्री सुविधाओं में सुधार होगा, बल्कि सड़क यातायात का दबाव भी कम होगा।
विज्ञापन
जिले को मिलेगी नई पहचान
आधुनिक बस स्टैंड बनने से जिला को एक नई पहचान मिलेगी। यहां से न केवल यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी बल्कि स्थानीय विकास और प्रशासनिक कार्यक्षमता में भी सुधार होगा। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि यह निर्माण कार्य शीघ्र पूरा हो।
ये होंगे फायदे
आधुनिक सुविधाएं बस स्टैंड पर मिलेंगी, इससे यात्रियों को आरामदायक प्रतीक्षालय, स्वच्छ शौचालय और खाने-पीने की व्यवस्था होगी। यहां से यातायात प्रबंधन बेहतर तरीके से किया जाएगा। पार्किंग की सुविधा होने से सड़क पर जाम कम होगा। आसपास की दुकानों और स्थानीय व्यवसाय को भी बढ़ावा मिलेगा।
बस स्टैंड बनाने की मिल गई मंजूरी
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मदन मोहन शर्मा ने बताया कि आधुनकि बस स्टैंड बनाने की मंजूरी मिल गई है। करीब 50 करोड़ रुपये से पुराने बस स्टैंड का कायाकल्प होगा। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसमें आरामदायक प्रतीक्षालय भी शामिल है।