फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Oil Tanker Filled with Mustard Overturns in Agra

VIDEO: खाई में पलटा सरसों के तेल का टैंकर, लूटने के लिए मची होड़; बाल्टी-बोतलें लेकर दाैड़ पड़े ग्रामीण

Sun, 29 Mar 2026 12:05 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 29 Mar 2026 12:05 AM IST
सार

चालक अचानक टैंकर पर नियंत्रण खो बैठा। टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरा। जैसे ही ग्रामीणों को पता चला कि टैंकर से सरसों का तेल बह रहा है, मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण हाथों में डिब्बे, बाल्टी, बोतलें और कनस्तर लेकर तेल बटोरने में जुट गए। 
 

विज्ञापन
Oil Tanker Filled with Mustard Overturns in Agra
तेल भरते ग्रामीण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के फतेहाबाद-शमसाबाद मार्ग पर शुक्रवार देर रात तेल से भरा एक टैंकर क्या पलटा, शनिवार सुबह ग्रामीणों के लिए ‘दिवाली’ जैसा नजारा हो गया। खाई में गिरे टैंकर से बहते तेल को लूटने के लिए लोगों में ऐसी होड़ मची कि जिसे जो बर्तन मिला, उसे लेकर दौड़ पड़ा। हादसे के बाद मदद के बजाय तेल भरने का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सरसों के तेल से भरा यह टैंकर राजस्थान के बीकानेर से पश्चिम बंगाल (कोलकाता) जा रहा था। शुक्रवार रात करीब 2 बजे फतेहाबाद-शमसाबाद मार्ग पर घाघपुरा और सती मंदिर के बीच चालक अचानक टैंकर पर नियंत्रण खो बैठा। टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरा। गनीमत रही कि इस भीषण हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। शनिवार सुबह जैसे ही ग्रामीणों को पता चला कि टैंकर से कीमती सरसों का तेल बह रहा है, मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि ग्रामीण हाथों में डिब्बे, बाल्टी, बोतलें और कनस्तर लेकर तेल बटोरने में जुटे हैं।

विज्ञापन

तेल भरने को हुई छीना-झपटी
तेल भरने के लिए लोगों में छीना-झपटी तक हुई। किसी ने टैंकर के नीचे बर्तन लगाए तो कोई रिसाव वाली जगह से सीधे तेल भरता नजर आया।हैरानी की बात यह है कि हाईवे पर घंटों तक यह ‘तेल की लूट’ चलती रही, लेकिन स्थानीय पुलिस इस पूरे मामले से अनभिज्ञता जता रही है। शनिवार को बाद में क्रेन मंगवाकर टैंकर को खाई से बाहर निकलवाया गया और सीधा कराया गया।

वायरल वीडियो की चर्चा
सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को साझा कर मानवता और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। एक तरफ टैंकर मालिक को लाखों का नुकसान हुआ, तो दूसरी तरफ ग्रामीणों की संवेदनहीनता कैमरे में कैद हो गई।

ये भी पढ़ें-मानव तस्करी: मजदूरी के लिए गुजरात ले जाए जा रहे थे छह नाबालिग, ट्रेन में इस हाल में मिले; दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed