फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Oil Mafia Goes Underground; Police Launch Manhunt

Mathura News: तेल माफिया भूमिगत, पुलिस तलाश में जुटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Oil Mafia Goes Underground; Police Launch Manhunt
तेल का अवैध कारोबार पकड़े जाने के बाद कार्रवाई करती पूर्ति विभाग की टीम
संवाद न्यूज एजेंसी राया। हाथरस मार्ग पर सोनई के निकट पूर्ति विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध रूप से भंडारित अपमिश्रित पेट्रोलियम पदार्थ बरामद किया गया है। मामले में थाना राया में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। कार्रवाई में 2300 लीटर तेल मिला है, मौके से पांच पिकअप वाहन भी बरामद हुए हैं। छापे के बाद से तेल माफिया भूमिगत हो गए है।
विज्ञापन

घटना के संबंध में पूर्ति निरीक्षक संतोष कुमार ने थाना राया में गांव गजू निवासी हरीश, हरिकांत, गोपाल शर्मा, पवन और वाहन स्वामी अयेरा निवासी कुलदीप रावत के खिलाफ थाना राया में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में तेल का खेल काफी समय से चल रहा था। जयपुर-बरेली हाईवे बनने के बाद माफियों के लिए रास्ता और आसान हो गया। एक प्लॉट में तेल का गोदाम चालकों से सेटिंग कर तेल टैंकर से तेल निकालकर फुटकर में बेच दिया जाता है। पुलिस ने बीते वर्ष भी मथुरा रोड पर तेल का खेल पकड़ा था। यहां एक होटल की आड़ में तेल का खेल चलता था। वहीं हाथरस रोड पर काॅलेज के पास सहित अन्य स्थानों पर अवैध तेल के ठिकाने हैं। पुलिस की कार्रवाई के बाद यहां फिलहाल काम बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed