फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Oh peace of my heart...

Mathura News: ओ मेरे दिल के चैन...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Oh peace of my heart...
मथुरा। जायंट्स ग्रुप ऑफ मथुरा वेस्ट ने जीएस फॉर्म में नव वर्ष 2024 का स्वागत लाइव बैंड के साथ म्यूजिकल नाइट के साथ किया। इसमें नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। सर्वसम्मति से जगदीश चावला को तीसरी बार अध्यक्ष, बृजेश सिंघल व संजय जॉली को उपाध्यक्ष, राजेश मित्तल को प्रशासनिक निदेशक, भूपेंद्र अग्रवाल का वित्त निदेशक के पद पर चुना गया। चुनाव अधिकारी संजय खंडेलवाल ने नई कार्यकारिणी का अभिनंदन कर बधाई दी।
विज्ञापन




दिनेशचंद्र अग्रवाल, भूपेंद्र अग्रवाल, रश्मि, विजय शोरावाला, वंदना, विजय बंसल, बृजभूषण कालरा, सुमनलता शर्मा व संजय खंडेलवाल को सम्मानित किया गया। मनोज शर्मा ने हर पल यहां जी भर जियो, अनुराग–मीरा ब्लू डॉट ने ओ मेरे दिल के चैन, अमिताभ–संजय भटनागर ने ये मेरा दिल प्यार का दीवाना गीतों की प्रस्तुति दी गई। प्रशांत खंडेलवाल, मनोज खेड़ा, आशु भाटिया, चेतन प्रजापति, रमनलाल गुप्ता को प्रथम महिला रेनू चावला, अनिल कुमार शर्मा, संजीव जैन, अर्चना अग्रवाल, नीता मित्तल ने पुरस्कार दिया। संचालन राजेश मित्तल ने किया। संवाद
विज्ञापन




ब्रजवासी सेवा समिति पहुंची खाटू श्याम के द्वार
मथुरा। ब्रजवासी सेवा समिति द्वारा देश में फिर से कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए खाटू श्याम महाराज की दो दिवसीय यात्रा कर देश-दुनिया को इस महामारी से बचाने की गुहार लगाई। समिति के लगभग 200 सदस्य अपनी वार्षिक धार्मिक यात्रा पर निशान यात्रा कर खाटू श्याम पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां निशान अर्पित कर देश-दुनिया को इस जानलेवा बीमारी से बचाने की प्रार्थना की। समिति संस्थापक शशिभानु गर्ग, अध्यक्ष पराग गुप्ता, मंत्री चौ. सचिन अग्रवाल ने पूजन कर यात्रा को रवाना किया। भजन गायक भोले सांवरिया व ज्योति राठौर द्वारा जागरण (चौकी) का आयोजन किया गया। दीप जलाकर खाटू श्याम मंदिर के मुख्य महंत नरेंद्र सिंह ने शुभारंभ किया। यजमान केशवेदव, बीना अग्रवाल, दिलीप, नीलम बंसल, रितेष-शालिनी अग्रवाल, वेद प्रकाश-वंदना अग्रवाल आदि पूजन किया। संवाद


जो बोले सो निहाल के जयघोष के साथ हुई कार सेवा
मथुरा। तिलकद्वार होलीगेट स्थित गुरुद्वारा श्रीगुरुतेग बहादुर साहिब में गुरुद्वारा बंगला साहिब कार सेवा दिल्ली द्वारा कराई जा रही कार सेवा ‘जो बोले सो निहाल, सतश्रीअकाल’ के जयघोष के साथ साद संगत ने शुरू की। रविवार को गुरुद्वारे में लैंटर डालने की सेवा होनी थी। इस अवसर पर मथुरा की समूह साद संगत ने इस सेवा में बढ़-चढ़ कर योगदान दिया। गुरुद्वारा बंगला साहिब कार सेवा दिल्ली के मथुरा प्रभारी बाबा रविंदर सिंह ‘रवि’ ने बताया कि साद संगत के उत्साह के चलते कार सेवा समय से पहले ही पूर्ण हो गई।मीडिया प्रभारी बलविंदर सिंह, हरप्रीत सिंह हैप्पी, मनी सिंह, कश्मीर सिंह, काला सिंह, एएस भाटिया, रघुवरी सिंह आदि ने बढ़-चढ़कर कारसेवा में भाग लिया।




वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियां एवं रोगोपचार पुस्तक का विमोचन
मथुरा। स्वामी विवेकानंद चैरिटेबल ट्रस्ट ने रविवार को नववर्ष की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित किया। इंजी. गिरिराज प्रसाद वशिष्ठ द्वारा लिखित पुस्तक ''''''''वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियां एवं रोगोपचार'''''''' का विमोचन पूर्व विधायक हुकुम चंद तिवारी व वरिष्ठ भाजपा नेता चेतन स्वरूप पाराशर ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर देवी प्रसाद शर्मा, अशोक शर्मा, सोहन लाल शर्मा, नारायण शर्मा, रमेशचंद्र शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, बिहारी लाल गोस्वामी आदि मौजूद थे। संवाद


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed