फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Officials taught the lesson of decency

Mathura News: पुलिस की पाठशाला में अधिकारियों ने पढ़ाया शालीनता का पाठ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Officials taught the lesson of decency
बरसाना। श्रीराधारानी के राधाष्टमी महोत्सव की दिव्यता और आस्था के बीच प्रशासन भी पूरी तत्परता से सेवा भाव में जुटा है। आगामी 30 और 31 अगस्त को होने वाले इस पर्व को लेकर जिलाधिकारी सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने करेला रोड स्थित 108 कुटिया पर अधिकारियों की ब्रीफिंग की।
विज्ञापन


बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि इस वर्ष श्रद्धालुओं को श्रीजी मंदिर में एकल (वन-वे) मार्ग से ही दर्शन कराए जाएंगे। भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग कर श्रद्धालुओं को टुकड़ियों में मंदिर की ओर भेजा जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि श्रद्धालुओं को धैर्य और भक्ति के साथ दर्शन कराए जाएंगे। भीड़ को किसी भी स्थिति में अव्यवस्थित नहीं होने दिया जाएगा। मंदिर की सीमित क्षमता के अनुरूप दर्शन व्यवस्था सुचारू बनी रहेगी।
विज्ञापन


एसएसपी श्लोक कुमार ने सभी अधिकारियों को शालीनता’ का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि श्रद्धालु हमारे अतिथि हैं, उनसे मधुरता और सेवा भाव से पेश आएं। किसी भी परिस्थिति में धैर्य न खोएं और एक-दूसरे के सहयोग से अपनी ड्यूटी को सेवा का रूप दें। राधाष्टमी पर लाखों की भीड़ के मद्देनजर संपूर्ण मेला क्षेत्र को 6 जोन और 18 सेक्टरों में बांटा गया है। साथ ही, सुरक्षा और सुविधा की दृष्टि से पार्किंग स्थल, 86 बैरियर और सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम से होगी चौकसी
पूरे मेले की सुरक्षा पर पैनी नजर रखने के लिए इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम श्रीजी गेट पर स्थापित किया गया है। यहां वायरलेस कंट्रोल रूम के साथ सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी हर समय मौजूद रहेंगे, जिससे किसी भी परिस्थिति में तुरंत समन्वय और कार्रवाई हो सके।

पुलिस बल की व्यापक तैनाती
भक्ति और आस्था के इस महासागर को सुचारु और सुरक्षित बनाए रखने हेतु पुलिस बल की व्यापक तैनाती की गई है।

07 अपर पुलिस अधीक्षक
35 पुलिस उपाधीक्षक
85 निरीक्षक
387 उप निरीक्षक
70 महिला उप निरीक्षक
1100 कांस्टेबल/हेड कांस्टेबल
168 महिला आरक्षी
400 होमगार्ड
524 यातायात पुलिस कर्मी
55 सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मी (अभिसूचना संकलन हेतु)
05 कंपनी पीएसी
50 वायरलेस कम्युनिकेशन पुलिसकर्मी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed