{"_id":"67c0b3363e710eb6a3049d17","slug":"officials-should-ensure-arrangements-for-holi-festival-mathura-news-c-369-1-mt11009-125866-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: होली उत्सव की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: होली उत्सव की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें अधिकारी
विज्ञापन
मथुरा। प्रशासन ने होली उत्सव को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। मंडलायुक्त ने सभी अधिकारियों को श्रद्धालुओं से विनम्र और सरल व्यवहार रखने को कहा है। साथ ही उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र और आईजी ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सभागार में आयोजित बैठक के दौरान उच्च अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा है। मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने बरसाना की सभी पार्किंगों की मैपिंग एवं नंबरिंग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बरसाना को जोड़ने वाले सभी मार्गों पर बड़े-बड़े दिशा सूचना बोर्ड, पार्किंगों पर क्यूआर कोड स्थापित करें, जिससे कि श्रद्धालुओं को अपनी पार्किंग खोजने आसानी हो सके।
उन्होंने कहा कि बरसाना की लड्डू व लठामार होली को भव्य व आकर्षण बनाना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है। आईजी दीपक कुमार ने पार्किंगों की ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था की तैयारी के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, डीआईजी शैलेश कुमार पांडे, सीईओ उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद श्याम बहादुर सिंह, नगर आयुक्त शशांक चौधरी, एडीए योगानंद पांडेय, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन अजय कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।