फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Officials are under pressure to send Tughlaqi decree and sign it: Mayor

अधिकारी तुगलकी फरमान भेजकर हस्ताक्षर करने का बना रहे दबाव: महापौर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Officials are under pressure to send Tughlaqi decree and sign it: Mayor
मथुरा। महापौर और नगर आयुक्त के बीच चल रहा घमासान अब खुलकर सामने आ रहा है। महापौर ने कहा कि अधिकारियों द्वारा योजनाओं को बढ़ाचढ़ाकर जनता को भ्रमित किया जा रहा है। उनको तुगलकी फरमान भेजकर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश नगरोदय योजना फाइल अधिकारियों द्वारा भेजी गई। वह इस योजना की कमेटी का अध्यक्ष हैं। उनके द्वारा केवल शहर के गांधीपार्क के सौंदर्यीकरण की परियोजना स्वीकृत की गई थी, किंतु इस योजना में अनावश्यक रूप से 182 करोड़ का प्रस्ताव भेजने के लिए उनके पास फाइल भेजी गई। महापौर ने कहा कि इस योजना के लिए प्रदेशभर की 762 नगर निकायों के लिए 500 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। मथुरा नगर निगम के लिए सिर्फ 5 से 10 करोड़ मिलना संभावित है। पूरे प्रदेश में 17 नगर निगम, 200 नगर पालिका एवं 545 नगर पंचायत के लिये 500 करोड़ का फंड है।
विज्ञापन

महापौर बोले कि शहर की आवश्यकता को अधिकारी उनसे बेहतर नहीं जानते। यदि उनके निर्णय पर ही मुझे समर्पण करना है तो योजना की कमेटी का अध्यक्ष उन्हें बनाने की क्या आवश्यकता है। अधिकारी स्वयं निर्णय लें और कार्य कराएं, इसमें उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि नगला कोल्हू में करोड़ों रुपये का भवन बनाया गया। जिसका कोई उपयोग नहीं हुआ और वह भवन कंडम हो गया है। अभी हाल ही में कल्याण मंडपम योजना के अंतर्गत भवन का प्रस्ताव ऐसे स्थान पर लाया गया था, जिसका भी वही हश्र होने वाला था, लेकिन उन्होंने स्थान में बदलाव कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed