फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Officials and politicians arrived to persuade deceased to last rites

Mathura News: शव के अंतिम संस्कार से इनकार, अधिकारी-नेता पहुंचे मनाने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Officials and politicians arrived to persuade deceased to last rites
फोटो 1: गांव पाली डूंगरा में पुलिस अधिकारियों से वार्ता करते बसपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र कर्दम व अ
सौंख। मारपीट में घायल व्यक्ति की मौत के बाद परिजन ने शव के अंतिम संस्कार से मना कर दिया। मृतक की पत्नी ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई और घटना में शामिल नामजदों समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उधर, शव का अंतिम संस्कार रोकने की खबर पर बसपा, भीम आर्मी का प्रतिनिधि मंडल पाली डूंगरा पहुंचा। एसडीएम और सीओ के आश्वासन के बाद दोपहर करीब 2 बजे शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन



दरअसल, थाना मगोर्रा के गांव पाली डूंगरा में विगत दिनों मारपीट की घटना में घायल सोरन सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया। सोमवार को शव गांव पाली डूंगरा पहुंचा तो परिजन में हाहाकार मच गया। उधर, परिजन में घटना को लेकर आक्रोश था। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की गुहार लगाते हुए परिजन ने शव के अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

खबर मिलते ही जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी, बसपा और भीम आर्मी के पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंचा। इश दौरान मृतक की पत्नी लक्ष्मी देवी और परिजन ने मुआवजे में दो बीघा जमीन का पट्टा आवंटन करने की बात कही। घटना में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान लक्ष्मी देवी को फोन से एसडीएम प्रजाक्ता त्रिपाठी ने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। मुआवजे में दो बीघा जमीन पट्टा आवंटन का आश्वासन दिया। इसके बाद दोपहर 2 बजे परिजन ने शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि घटना में शामिल नामजद समेत अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम लगी हुई हैं। जल्द ही आरोपी गिरफ्तारी होंगे। एसडीएम प्रजाक्ता त्रिपाठी ने बताया कि मारपीट में व्यक्ति की मौत के बाद यदि पीड़ित परिवार का पालन पोषण करने वाला नहीं है तो जांच के बाद परिवार की मदद की जाएगी।

इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि महीपाल सिंह, बसपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र कर्दम, मंडल प्रभारी सुरेश बाबू, नरेश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश कर्दम, गोवर्धन सिंह, कुंदन सिंह बघेल, बबलू कुम्हेरिया, राजाराम निगम, सीपी बौद्ध आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed