{"_id":"673cea5ccd1272e45d089214","slug":"officers-should-complete-projects-costing-more-than-rs-50-lakh-on-time-mathura-news-c-369-1-mt11009-120983-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: 50 लाख से ज्यादा लागत की परियोजनाओं को समय से निपटाएं अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: 50 लाख से ज्यादा लागत की परियोजनाओं को समय से निपटाएं अधिकारी
विज्ञापन
मथुरा। जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ 50 लाख से अधिक लागत की परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने सीएम डैशबोर्ड पर समय से प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही प्रस्तावित कार्य योजनाओं को समय से निपटाने को कहा है।
मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सीएम डैशबोर्ड की मॉनिटरिंग निरंतर शासन स्तर से होती है। इसी रिपोर्ट के आधार पर ही जनपदों की रैंकिंग तय की जाती है। ऐसे में अपने-अपने विभागों में क्रियान्वन योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट समय से पोर्टल पर प्रस्तुत करें। उन्होंने आईजीआरएस शिकायत निस्तारण पर भी जोर दिया।
बोले, आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों की प्रतिदिन मॉनिटर करें, डिफॉल्टर होने पर उसकी जांच कर फाइनल रिपोर्ट लगांए। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने पर विभागीय अधिकारियों के खिलाफ सख्त कद उठाए जाएंगे। मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना, सीएमओ डॉ. अजय कुमार वर्मा, डीडीओ गरिमा खरे, डीसी मनरेगा विजय पांडेय, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन अजय कुमार, उपायुक्त उद्योग रामेंद्र कुमार, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
राजस्व वसूली पर दिया जोर
जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान लंबित राजस्व कार्यों और वादों को निपटाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने राजस्व वसूली पर भी जोर दिया। बोले निर्धारित लक्ष्य से कम वसूली करने वाले अधिकारी अपने कार्यों में तेजी लाएं, नहीं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।