फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Officers got to know the condition of Parikrama Marg by walking

Mathura News: पैदल चलकर परिक्रमा मार्ग का अफसरों ने जाना हाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Officers got to know the condition of Parikrama Marg by walking
मथुरा। जिलाधिकारी पुलकित खरे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने गोवर्धन स्थित लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में बैठक कर राजकीय मुड़िया पूर्णिमा मेले की तैयारियों की समीक्षा की। 29 जून से 3 जुलाई तक चलने वाले इस मेले की तैयारियां जानने के लिए शनिवार को बैठक से पूर्व अफसरों ने पैदल चलकर परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समय रहते सड़कों का पेचवर्क करा लिया जाए। वाॅच टावर, बैरिकेडिंग, चेक प्लेट्स, पार्किंग में रैम्प का कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराया जाए। परिवहन विभाग के अधिकारियों से कहा कि मेले के बसों की व्यवस्था पूरी कर लें।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिक्रमा मार्ग पर खाद्य पदार्थों की जांच करते रहें। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत गोवर्धन व पंचायती राज विभाग से कहा कि परिक्रमा मार्ग एवं मुख्य मन्दिरों के आस-पास साफ सफाई कराएं। खासकर राधाकुंड व मानसी गंगा की। जलभराव वाली समस्याओं पर प्रभावी निदान कराएं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एके वर्मा ने बताया कि मेला क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। डाॅक्टरों की भी तैनाती की जाएगी। एंबुलेंस व बाइक एंबुलेंस की भी व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम कमलेश कुमार गोयल व सीओ राम मोहन शर्मा से पार्किंग, परिक्रमा मार्ग पर लाइटिंग, कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कैमरे आदि का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि मेला क्षेत्र में वाॅच टावर, पार्किंग स्थल, खोया पाया केंद्र, सीसीटीवी कैमरे, विभिन्न स्थानों पर अस्थाई पुलिस चौकी व कंट्रोल रूम की व्यवस्था की जा रही है।

बैठक से पूर्व डीएम ने कुसुम सरोवर के सामने बने पेयजल व शौचालय का निरीक्षण किया। उन्होंने पानी की प्याऊ से स्वयं जल पीकर स्वच्छता का जायजा लिया। शौचालय का अवलोकन भी किया। कच्चे परिक्रमा मार्ग पर स्वयं नंगे पैर चलकर मानकों का जायजा लिया। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कच्ची परिक्रमा मार्ग पर सभी पत्थर एवं अन्य प्रकार की असुविधा करने वाली चीजों को हटवाएं। जहां-जहां आवश्यकता है वहां पर अधिक मिट्टी का भराव करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व योगानंद पाण्डेय, सचिव एमवीडीए राजेश कुमार, एआरटीओ लक्ष्मण प्रसाद, अधिशासी अधिकारी गोवर्धन आलोक वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed